फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime in Delhi: Youth kidnapped for not giving money for drugs, youth killed in enmity

दिल्ली में अपराध : नशे के लिए रुपये न देने पर युवक को किया अगवा, रंजिश में युवक की हत्या

Sun, 08 May 2022 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 May 2022 05:36 AM IST
सार

बदमाशों ने की पिटाई, स्कूटी छीन ले गए। बदमाशों के चंगुल से छूट कर युवक पहुंचा थाने, पुलिस से की शिकायत। उधर, आंबेडकर नगर में रंजिश में बुधवार को बदमाशों ने एक युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Crime in Delhi: Youth kidnapped for not giving money for drugs, youth killed in enmity
demo pic...

विस्तार

सुभाष प्लेस इलाके में एक बदमाश ने नशे के लिए 15 हजार रुपये नहीं देने पर एक युवक को अगवा कर लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। एक बदमाश युवक की स्कूटी लेकर फरार हो गया। बदमाशों के चंगुल से निकलकर युवक थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने बदमाश और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


शकूरपुर इलाके में रहने वाला अभिषेक पेशे से हेयर ड्रेसर है। मंगलवार रात खाना खाने के बाद स्कूटी से पीतमपुरा इलाके में गया था। वहां उसकी मुलाकात शकूरपुर में रहने वाले सूरज और सुजल से हुई। उन्होंने अभिषेक से कहा कि भाई पार्क में बुला रहे हैं। वहां शकूरपुर का रहने वाला कृष्णमूर्ति उर्फ विक्की मद्रासी खड़ा था। उसके इशारे पर सूरज और सूजल ने उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


मद्रासी ने उसकी जेब से स्कूटी की चाबी निकाल कर सूरज को दे दी। इसके बाद मद्रासी ने उसे बुलेट पर जबरदस्ती बिठा लिया। जबकि सूरज उसकी स्कूटी लेकर पीछे-पीछे आ रहा था। एक जगह पर ले जाकर उन लोगों ने अभिषेक की लात घूसों से पिटाई की और नशा खरीदने के लिए पन्द्रह हजार रुपये लेकर आने के लिए कहा। बदमाशों ने उसकी स्कूटी को अपने कब्जे में कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक की आपबीती सुनने के बाद पुलिस टीम बदमाश के ठिकाने पर पहुंची। पुलिस  को देखते ही सूजल फरार हो गया। जबकि मद्रासी पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की करने लगा। पुलिस ने उसे और सूरज को  कब्जे में कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने दीवार पर अपना सिर मारकर पुलिसकर्मियों को फंसाने की भी धमकी दी।

रंजिश में युवक की पीटकर हत्या
आंबेडकर नगर में रंजिश में बुधवार को बदमाशों ने एक युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। युवक निशांत की मौत के बाद अब एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ दी गई है।


दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि तीन व चार मई की रात सिपाही संदीप ने गश्त के दौरान देखा कि चार आरोपी शशांक बरवा उर्फ गोलू उर्फ नाटा (28), रोहित (20), फरमान(26) और रोहित उर्फ दीपक (20) एक युवक को पीट रहे थे। सिपाही संदीप ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सभी फरार हो गए। पुलिस ने घायल निशांत उर्फ भांजा को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर चारों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपी मदनगीर के रहने वाले हैं। इनमें से एक आरोपी इलाके का घोषित बदमाश है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पहले से मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed