फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime in Delhi: Three year old kidnapped and sold for 70 thousand five arrested

दिल्ली में अपराध : तीन साल के बच्चे को अगवा कर 70 हजार में बेचा, पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Fri, 16 Jul 2021 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Jul 2021 03:45 AM IST
सार

  • चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
  • आगे पांच लाख में सौदा करने की चल रही थी तैयारी

विज्ञापन
Crime in Delhi: Three year old kidnapped and sold for 70 thousand five arrested
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala

विस्तार

तिमारपुर में एक महिला ने पड़ोस के तीन साल के मासूम को अगवा कर 70 हजार में बेच दिया। महिला का पीड़ित परिवार के घर आना-जाना था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की तो इस सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठ गया। पुलिस ने पड़ोसी महिला व तीन अन्य महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान पड़ोसी महिला सुनीता, राज रानी, अनुज रानी, सीमा और ऑटो चालक सर्वेश के रूप में हुई है। राज रानी व अनुज रानी मां-बेटी हैं। बच्चा इन दोनों के यहां से ही छुड़ाया गया है। दोनों उसका पांच लाख रुपये में सौदा करने की तैयारी कर रही थीं। वहीं पड़ोसी महिला ने बच्चा अगवा कर आगे ऑटो चालक को 70 हजार रुपये में बेचा था।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि 22 मई को तिमारपुर की श्रीराम बस्ती निवासी रवि नामक शख्स ने अपने तीन साल के बेटे के गायब होने की सूचना तिमारपुर थाने में दी। रवि ने बेटे के अपहरण की आशंका जाहिर की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के अलावा रवि के घर आने-जाने वाले पड़ोसियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पड़ोसी महिला सुनीता पर शक हुआ। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाकर उसके मिलने वाले ऑटो चालक सर्वेश से भी पूछताछ की। दोनों ही पुलिस को गुमराह करते रहे। जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस को पता चला कि बच्चा जहांगीरपुरी में एक बुजुर्ग महिला व उसकी बेटी के पास है।

सूचना के बाद फौरन पुलिस ने छापा मारकर मासूम को सकुशल छुड़ाकर राज रानी और उसकी बेटी अनुज रानी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि जहांगीरपुरी की रहने वाली सीमा नामक महिला ने बच्चा उनको बेचने के लिए सौंपा है। फौरन सीमा को गिरफ्तार कर लिया गया। सीमा ने अपने जानकार ऑटो चालक सर्वेश द्वारा बच्चा सौंपने की बात की। इसके बाद मुकुंदपुर निवासी सर्वेश को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। 


सर्वेश ने बच्चे की पड़ोसी सुनीता का नाम बताया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कोरोना के कारण सभी की माली हालत खराब थी। सर्वेश ने सुनीता से बच्चा चोरी करने के लिए कहा। सुनीता को बच्चे के बदले 70 हजार देने का आश्वासन दिया गया। सर्वेश ने सुनीता से बच्चा लेकर सीमा और फिर आगे बुजुर्ग राज रानी व उसकी बेटी को दे दिया। दोनों पांच लाख में सौदे की तैयारी कर ही रही थीं कि पुलिस ने मामले से पर्दा उठा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed