फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime in Delhi: Murder for abusing

दिल्ली में अपराध : गाली देने पर पीट-पीटकर हत्या, मामूली झगड़े में ली जान, पता पूछने पर कर दिया अधमरा

Sun, 01 Oct 2023 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 06:11 AM IST
सार

मामले में पुलिस ने पड़ोसी आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके कब्जे से डंडा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Crime in Delhi: Murder for abusing
demo pic...

विस्तार

अशोक विहार में शुक्रवार देर रात नशे में गाली-गलौज करने को लेकर हुए विवाद में प्रह्लाद की पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने पड़ोसी आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके कब्जे से डंडा बरामद कर लिया है। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के जेजे कॉलोनी निवासी प्रह्लाद इलाके में बर्तन बनाने वाली फैक्टरी में ऑपरेटर का काम करता था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस को जेजे कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच मारपीट की सूचना मिली। 

विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो पता चला कि प्रह्लाद का पड़ोसी चंदन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। चंदन ने डंडे और पत्थर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार वाले घायल को अस्पताल गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि प्रह्लाद और चंदन अलग-अलग बर्तन बनाने की फैक्टरी में काम करते थे। रात में प्रह्लाद अपनी गली में आया। बताया जा रहा है नशे में वह गाली गलौज कर रहा था। चंदन के घर के सामने गाली देने पर उसका विवाद हो गया। इस पर चंदन ने लाठी डंडे से हमला करने के बाद सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


बर्फ तोड़ने वाले सुए से वारकर युवक की हत्या
वेलकम इलाके में मामूली झगड़े के बाद बर्फ तोड़ने वाले सुए से वारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त काशिफ उर्फ रंगीला (18) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि उसकी कुछ लड़कों से हाथापाई हुई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशिफ परिवार के साथ गली नंबर-18, ईदगाह रोड, जनता कालोनी, वेलकम में रहता था। इसके परिवार में पिता मुख्तयार अहमद मां शबाना, भाई इरशाद और छह बहनें हैं। काशिफ आनंद पर्वत इलाके में एक फैक्टरी में नौकरी करता था। पिता ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह पास में रहने वाली अपनी नानी के घर गया था। इस बीच दोपहर करीब 2.00 बजे पड़ोसी शकील ने बताया कि उनका बेटा गली नंबर पांच में खून से लथपथ पड़ा है। 

फौरन मुख्तार वहां पहुंचे। बेटे को उठाकर वह अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने काशिफ को मृत घोषित कर दिया था। उसके सीने में सुए के दो सुराख थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि उसका कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। उसी में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस रंजिश, प्रेम प्रसंग समेत तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। 

गोदाम का पता पूछना पड़ा भारी, अधमरा कर लूटा 
समयपुर बादली इलाके में बदमाशों से गोदाम का पता पूछना बलेरो कार चालक और उसके दोस्त को भारी पड़ गया। लाठी-डंडे से लैस बदमाशों ने दोनों की पिटाई की। दाेनों को अधमरा कर बदमाश रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस मामला दर्ज कर पीड़ितों के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। घायलों की पहचान लोहा मंडी नारायणा निवासी राजू और मुकीम के रूप में हुई है। 

राजू ने बताया कि वह माल ढोने वाला निजी बलेरो कार का चालक है। 27 सितंबर की देर रात वह परचून का सामान लादकर लिबासपुर स्थित एक गोदाम पर पहुंचाने के लिए जा रहा था। उसके साथ दोस्त मुकीम भी था। देर रात होने की वजह से गोदाम का पता नहीं चल पा रहा था।

वह गोदाम के बारे में पूछताछ करने के लिए एक गली के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तीन-चार युवकों को आते देखा। उनके हाथ में लाठी, डंडे और रॉड थे। दोनों ने इन लोगों से पता पूछ लिया। पता बताने के बजाय दोनों पर हमला कर दिया। एक ने चाकू मारकर अधमरा कर दिया। एक बदमाश ने मुकीम के जेब से 3500 रुपये लूट लिए। 


मुकीम ने किसी तरह से गोदाम मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ितों के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed