फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime graph increased about 34 FIRs being registered every hour increase in cases of rape snatching vehicle theft

दिल्ली: राजधानी में बढ़ा अपराध का ग्राफ, हर घंटे दर्ज हो रही करीब 34 एफआईआर, दुष्कर्म, झपटमारी, वाहन चोरी के मामलों में वृद्धि

Tue, 06 Jul 2021 11:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 11:20 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2021 से लेकर 15 जून 2021 के बीच अब तक 123295 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पिछले साल इसी समय अवधि में यह आंकड़ा महज 113855 का था।

विज्ञापन
Crime graph increased about 34 FIRs being registered every hour increase in cases of rape snatching vehicle theft
delhi police - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना काल के दौरान राजधानी में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पिछले साढ़े पांच माह के दौरान दुष्कर्म, झपटमारी, लूटपाट और वाहन चोरी के मामले तेजी से बढ़े हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर गौर किया जाए तो औसतन हर दिन 811 यानि 34 एफआईआर कर घंटे में दर्ज हो रही हैं। 

विज्ञापन


हालांकि जघन्य अपराधों की बात की जाए तो उसमें कमी आई है। पिछले साल 2436 के मुकाबले इस साल 2315 मामले ही दर्ज किए गए। नए पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने सभी पुलिस अधिकारियों से क्राइम के ग्राफ को नीचे लाने के लिए सड़कों पर दृश्यता बढ़ाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2021 से लेकर 15 जून 2021 के बीच अब तक 123295 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पिछले साल इसी समय अवधि में यह आंकड़ा महज 113855 का था। वहीं दुष्कर्म की बात की जाए तो दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक औसतन रोजाना छह महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के मामले भी पिछले साल के मुकाबले बढ़े हैं। पिछले साल दुष्कर्म का आंकड़ा 580 था जो इस बार बढ़कर 833 पर पहुंच गया है। इसी तरह झपटमारी की बात की जाए तो पिछले साल 2612 के बदले इस साल झपटमारी की 3829 वारदातें हो चुकी हैं। वाहन चोरी भी 13130 के बदले इस साल 15667 हो चुकी हैं। दूसरी ओर लूट के मामले 701 के मुकाबले 942 हुए हैं।

राजधानी के बढ़ते ग्राफ के कुछ आंकड़े...
वारदात--------2020--------2021
. डकैती--------04----------07
. हत्या---------226--------196
. हत्या का प्रयास--236------295
. लूटपाट--------701------942
. दंगा-----------681------35
. दुष्कर्म---------580------833
. छेड़छाड़-------735------1022
. झपटमारी-------2612----3829
. वाहन चोरी-----13130---15667

. कुल मामले----113855--123295

(नोट: सभी आंकड़े एक जनवरी से 15 जून तक हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed