फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   crime branch of delhi police arrested gangster tillu tajpuria in rohini court shootout taken on remand for three days

रोहिणी कोर्ट शूटआउट: पुलिस ने टिल्लू को तीन दिन के रिमांड पर लिया, उमंग के खुलासे पर हुई गिरफ्तारी

Thu, 30 Sep 2021 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Sep 2021 10:43 PM IST
सार

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहिणी कोर्ट नंबर 207 में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करने वाले शूटर राहुल व जयदीप को पहना देने वाले हैदरपुर निवासी उमंग यादव ने के खुलासे के बाद टिल्लू ताजपुरिया को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
crime branch of delhi police arrested gangster tillu tajpuria in rohini court shootout taken on remand for three days
गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहिणी कोर्ट शूटआउट में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। शूटरों को पनाह देने वाले उमंग यादव के खुलासे के बाद टिल्लू को गिरफ्तार किया गया है। उमंग ने खुलासा किया था कि टिल्लू के कहने पर ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में हत्या करवाई है। दिल्ली पुलिस ने मंडोली जेल से टिल्लू को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से टिल्लू ताजपुरिया को नई दिल्ली इलाके में एक गुप्त जगह पर रखा गया है। उससे इसी जगह पर पूछताछ होगी। इस जगह पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि टिल्लू को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लाया गया है। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहिणी कोर्ट नंबर 207 में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करने वाले शूटर राहुल व जयदीप को पहना देने वाले हैदरपुर निवासी उमंग यादव ने के खुलासे के बाद टिल्लू ताजपुरिया को गिरफ्तार किया गया है। उमंग ने पूछताछ में बताया था कि उसके पास टिल्लू ताजपुरिया का फोन आया था और शूटरों को पनाह देने व रोहिणी कोर्ट पहुंचाने को कहा था। उसने शूटरों को सभी तरह का सपोर्ट दिया। उमंग ने बताया कि टिल्लू उससे सिग्नस पर इंटरनेट कॉलिंग करता था। वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से टिल्लू के संपर्क में था। टिल्लू ने ही उसे हथियार दिलवाया था। उमंग के खुलासे के बाद टिल्लू को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार टिल्लू को रोहिणी शूटआउट की जो एफआईआर हुई है उसी में गिरफ्तार किया गया है। अलग से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टिल्लू से पूछताछ के बाद गैंगस्टर नवीन बाली व पश्चिमी उत्तरप्रदेश के गैंगस्टर सुनील राठी से भी पूछताछ की जा सकती है। माना जा रहा है कि दोनों की रोहिणी शूटआउट में गिरफ्तारी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टिल्लू को गुप्त जगह पर रखा गया 
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से दिल्ली में गैंगवार हो रही है और टिल्लू के कहने पर गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवाई है ऐसे में टिल्लू पर हमला हो सकता है। इसे देखते हुए टिल्लू ताजपुरिया को नई दिल्ली इलाके में एक गुप्त जगह पर रखा गया है। अपराध शाखा की जो टीम इस मामले की जांच कर रही है उसका कार्यालय रोहिणी के सेक्टर-18 में है। सुरक्षा के लिहाज से टिल्लू को नई दिल्ली इलाके में रखा गया है। जिस जगह पर टिल्लू को रखा गया है वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 


पूछताछ के बाद टिल्लू को गिरफ्तार किया गया है
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने टिल्लू से बुधवार को मंडोली जेल में पूछताछ की थी। पुलिस ने टिल्लू से काफी सवाल पूछे थे। पूछताछ में टिल्लू ने शूटआउट की साजिश को लेकर कई राज बताए। टिल्लू ने बताया कि जो तीसरा शूटर मोनू नेपाली रोहिणी कोर्ट में आया था उसका फर्जी नाम है। मोनू नेपाली गैंगवार में मारा जा चुका है। तीसरे शूटर को फर्जी नाम मोनू नेपाली के नाम से रोहिणी कोर्ट भेजा गया था। टिल्लू ने उमंग को भी उसका गलत नाम बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed