{"_id":"61f44e2770990347be0583af","slug":"crime-ashram-news-noi629243422","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में महिला को बेल्ट और डंडे से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में महिला को बेल्ट और डंडे से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। विवेक विहार इलाके में गणतंत्र दिवस के दिन जो कुछ हुआ उसने पूरे देश को ही शर्मसार कर दिया। शुक्रवार को महिला के साथ हैवानियत का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। बंद कमरे में एक लड़का और महिला दरिंदों की तरह दूसरी महिला पर डंडे और बेल्ट बरसा रहे हैं। पीड़ित रहम की भीख मांग रही है तो उसे निर्वस्त्र करने की बात की जा रही है। पानी मांगने पर उसे पेशाब पिलाने की बात की जा रही है। कमरे में उसके सिर के बाल काटे जा रहे है। यह वीडियो भी आरोपियों ने बनाने के बाद वायरल किया। सूत्रों का कहना है कि वीडियो इसलिए वायरल किया गया ताकि लोगों में उनका खौफ बना रहे।
सूत्रों का कहना है कि अधमरा करने के बाद महिलाओं ने अपने सामने ही लड़कों से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए कहा। हालांकि इसका वीडियो नहीं बनाया गया। पीड़िता रहम की भीख मांगते-मांगते अचेत हो गई, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों का गुस्सा नहीं थमा। पीड़िता को चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गली-गली घुमाया गया। इसका वीडियो भी वायरल किया गया।
शुक्रवार को महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया तो लोगों ने जमकर आलोचना की। सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के वीडियो और फोटो को इकट्ठा करके आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
सदमे में पीड़िता, सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति
नई दिल्ली। विवेक विहार इलाके में हैवानियत की शिकार महिला गहरे मानसिक सदमे में है। परिवार का कहना है कि सदमे की वजह से वह ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने पीड़िता का प्राथमिक उपचार कराने के साथ काउसंलिंग भी कराई थी।
वारदात के बाद से पीड़िता की हालत यह है कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। परिवार का कहना है कि दबंग आरोपी कभी भी उनके परिवार को निशाना बना सकते हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के कहने पर पुलिस ने खानापूर्ति के लिए पीड़िता के घर के बाहर तीन पुलिस कर्मियों बैठा दिया है। मगर उन्हें परिवार की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है। पीड़िता के घर में कौन आ रहा है कौन जा रहा है, इससे पुलिस कर्मियों को कोई मतलब नहीं है।
छोटी बहन के मुताबिक आरोपी उनके परिवार पर पीड़िता का पता बताने का दबाव बना रहे थे। पिछले करीब दो माह से उन्हें कई बार धमकाया गया।19 जनवरी को आरोपियों ने उसके परिवार पर हमलाकर उनका ऑटो जला दिया। उसकी मौसी को पीटा गया। पीड़िता की बहन ने दावा किया कि उसने 19 जनवरी को विवेक विहार थाने जाकर आरोपियों की शिकायत की थी, लेकिन वहां उनकी एक नहीं सुनी गई। बल्कि उन्हें थाने से टरका दिया गया।
उधर, पुलिस अधिकारी शिकायत मिलने की बात से साफ इंकार कर रहे हैं। पीड़िता की बहन ने बताया कि उसके पिता चार साल से बिस्तर पर हैं। वह अकेली अपनी सुरक्षा कैसे करेगी। उसका कहना था कि अभी मामला गर्म है तो परिवार की सुनी जा रही है। मगर कुछ दिनों बाद उसके परिवार का पता नहीं क्या होगा? हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परिवार को आगे भी सुरक्षा देने की बात कर रहे हैं।
पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद ने फोन पर बात की
कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से उनके घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गंभीर के सचिव गौरव अरोड़ा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। दरअसल, सांसद कोरोना संक्रमित हैं, इसी वजह से वह खुद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने नहीं कर सके। गौतम गंभीर ने फोन पर पीड़ित परिवार से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।