फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   crime

पुलिस ने आईपीएल खिलाड़ी को मारा मुक्का

Sat, 29 Jan 2022 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
नई दिल्ली। पुलिस के एक एसआई ने आईपीएल खिलाड़ी रहे विकास टोकस को ऐसा मुक्का मारा कि उनकी आंख बाल-बाल बच गई। पीड़ित खिलाड़ी ने इसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय में की। वहीं दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा को कहना है कि खिलाड़ी विकास ने पुलिस कर्मियों से बदसलूकी की।
विज्ञापन

खिलाड़ी विकास टोकस ने पुलिस मुख्यालय को किए मेल में लिखा है कि वह एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। 26 जनवरी को पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें एक अधिकारी ने ऐसा मुक्का मारा कि उनकी आंख की रोशनी जाते-जाते बची। इस घटना के बाद से वह मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। विकास टोकस ने 15 फर्स्ट क्लास व 17 टी-20 क्रिकेट मैच खेले हैं। वह वर्ष 2016 में बैंगलोर की टीम का हिस्सा रहे थे। इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को विकास टोकस के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ी को दुर्घटनावश लगी चोट- डीसीपी
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेकिंग के दौरान पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे गांव मोहम्मदपुर निवासी विकास टोकस नाम के एक व्यक्ति को रोका गया था। तभी विकास ने दुर्व्यवहार किया। सिपाही ने मास्क न लगाने पर टोका तो विकास ने दोबारा बदसलूकी की। थाने चलने को कहा गया तो वह अपनी कार नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की ओर जाने वाली सड़क पर जाने की कोशिश करने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका तो हाथापाई में खिलाड़ी की आंख के पास चोट लग गई। इसके बाद विकास को थाने ले जाया गया। दिल्ली पुलिस में एसआई रहे विकास के ससुर ने माफी मांगी तब उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed