फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   crime

20 लाख की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 06 Jan 2022 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime
नई दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस ने 20 लाख रुपये कीमत की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अर्जुन नागिया उर्फ नितिन (27) है। पुलिस के तलाशी लेने उसके पास 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी नितिन को महंगी बाइक रखने, कार खरीदने और हिल स्टेशन पर घूमने का शौक है, जिसके लिए वह तस्कर बन गया।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि गुलाबी बाग थाना पुलिस को सूचना मिली कि रोशनआरा रोड के पास एक युवक लग्जरी कार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला है। सूचना के बाद टीम ने मंगलवार को रोशनआरा बाग के पास घेराबंदी की। इस बीच आरोपी वहां पहुंचा और गाड़ी से उतरने के बाद वह पैदल चलने लगा। तभी पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास पॉलिथीन में हेरोइन बरामद हो गई। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed