{"_id":"6071d0cee5fe456baf14eed1","slug":"crane-driver-dies-while-shifting-printing-machine-to-another-place-case-registered-against-factory-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दीवार से मशीन हटाने के दौरान बीच में फंसकर क्रेन चालक की मौत, फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दीवार से मशीन हटाने के दौरान बीच में फंसकर क्रेन चालक की मौत, फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 10 Apr 2021 10:48 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार शाम फैक्टरी में भारी-भरकम प्रिंटिंग मशीन दूसरी जगह ले जाने के दौरान क्रेन चालक यूपी में बलिया के मूल निवासी हंसराज की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। मजदूरों ने उसे किसी तरह निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेजकर फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, हंसराज हसनपुर इलाके में पिता, पत्नी और दो बेटों के साथ रहता था। करीब आठ साल से हंसराज पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में क्रेन चलाने का काम करता था।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम उसे प्लाट नंबर-113 में एक मशीन को शिफ्ट करने के लिए बुलाया गया था। हंसराज वहां पहुंचा और फैक्टरी के ही मजदूरों के साथ मिलकर क्रेन से मशीन उठाने लगा। इस दौरान जगह कम होने के कारण मशीन दीवार में फंस गई।
विज्ञापन
हंसराज क्रेन से उतरा और मशीन को देखने लगा। तभी मशीन खिसकी और वह उसके और दीवार के बीच दब गया। मजदूरों ने उसे किसी तरह निकाला और नजदीकी मैक्स अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।