फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crackdown on illegal foreign nationals, 71 arrested

Delhi News: अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कसा शिकंजा, 71 गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal foreign nationals, 71 arrested
अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कसा शिकंजा, 71 गिरफ्तार
विज्ञापन


-द्वारका जिला पुलिस ने मई माह में की कार्रवाई, पकड़े गए विदेशियों में 47 बांग्लादेशी, 17 रोहिंग्या और 7 नाइजीरियाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। द्वारका जिला पुलिस ने मई माह में 71 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। इसमें 47 बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। पकड़े गए सभी विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने के लिए हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका जिले की सभी ऑपरेशन यूनिट के अलावा थाना पुलिस जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के बारे में खुफिया जानकारी जुटाती है। विदेशी नागरिकों के पास से वैध कागजात नहीं मिलने पर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करती है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि द्वारका जिला की पुलिस ने मई माह में भी विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 71 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। जिसमें 47 बांग्लादेशी, 17 म्यांमार (रोहिंग्या) और 7 नाइजीरियाई शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया, जिले की स्पेशल स्टाफ ने 38, नारकोटिक्स सेल ने 6, वाहन चोरी निरोधक शाखा ने 1, उत्तम नगर थाना पुलिस ने 24 और छावला थाना पुलिस ने 2 नागरिकों को पकड़ा है। जांच में पता चला कि सभी विदेशी नागरिक अवैध रूप से द्वारका के विभिन्न इलाके में रह रहे थे। इनके पास कोई वैध कागजात नहीं मिले। पुलिस ने पकड़े गए सभी विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने के लिए विदेशी पंजीकरण कार्यालय में पेश किया। जहां से निर्वासित करने के आदेश के बाद सभी को हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है। उन्हें निर्वासित करने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed