फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CP rebuked two DCPs for cutting Corona's lower invoice

कोरोना के कम चालान काटने पर सीपी ने दो डीसीपी को लगाई फटकार

Mon, 05 Apr 2021 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
CP rebuked two DCPs for cutting Corona's lower invoice
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण दिल्ली में एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। दिल्ली पुलिस कोरोना महामारी को रोकने के लिए कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वालों का चालान काट रही है। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कोरोना के ज्यादा चालान नहीं काटने पर पश्चिमी जिला डीसीपी व उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी को फटकार लगाई है। पुलिस आयुक्त ने चालान के इनपुट लेने के लिए स्पेशल सेल ब्रांच को लगाया है। आयुक्त ने कोरोना महामारी को रोकने के लिए बैंक्वेंट व रेस्तरां के ज्यादा से ज्यादा चालान करने व उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने हर शनिवार की तरह 3 अप्रैल को भी लॉ एंड ऑर्डर की बैठक ली थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयुक्त ने जब कोरोना के चालान के बारे में पूछा तो पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी जिले के चालान कम थे। आयुक्त ने कोरोना चालान कम होने पर पश्चिमी जिला डीसीपी उर्विजा गोयल व उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी संजय कुमार सेन को फटकार लगाई। आयुक्त ने बैठक में कहा कि स्पेशल ब्रांच ने इनपुट दिए हैं कि पश्चिमी जिले की तिलक नगर मार्केट में एक भी चालान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि कोरोना को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा चालान करने को कहा गया है, ताकि लोग नियमों को अपना सकें। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जगहों के अलावा बैंक्वेंट हॉल व रेस्तरां के भी चालान व मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं, क्योंकि बैंक्वेंट व रेस्तरां में लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हैं। पहले थाने की एक टीम चालान करती थी। अब पूरी थाना पुलिस चालान कर रही है। रात में भी चालान के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैक्वेंट, रेस्तरां और नाइट क्लब मालिकों के भी चालान
पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद बैक्वेंट, रेस्तरां और नाइट क्लब मालिकों के भी चालान करने शुरू कर दिए गए हैं। 3 अप्रैल को 13 बैक्वेंट हॉल मालिकों के, 58 रेस्तरां मालिकों के और तीन नाइट क्लब मालिकों के चालान किए। साथ ही बैक्वेंट हॉल में आने वाले 35 लोगों के, रेस्तरां में आने वाले 60 लोगों के और नाइट क्लब में आने वाले चार लोगों के चालान काटे।

मामला भी दर्ज कर रही पुलिस
कोरोना महामारी को देखते हुए नई दिल्ली जिला पुलिस ने बाजार, होटल व रेस्तरां आदि जगहों पर अभियान चलाया गया है। नई दिल्ली जिला पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। कनॉट प्लेस स्थित जैन चावल वाला के मालिक के खिलाफ, जनपथ स्थित इनफॉर्मेल रेस्तरां मालिक के खिलाफ, शहीद भगत सिंह मार्ग स्थित क्लासिक चिकन रेस्तरां, गोल मार्केट स्थित च्वाइस चिकन कॉर्नर कलिना के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मास्क नहीं पहनने पर नौ लोगों का चालान किया गया है। अशोक होटल में मास्क नहीं पहनने पर तीन लोगों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed