{"_id":"62015f1894dfe053c83f00b8","slug":"cousin-shot-young-man-by-entering-house-called-his-mother-and-said-i-avenged-my-father-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मौसेरे भाई ने घर में घुसकर कर दी युवक की गोली मारकर हत्या, मां को फोन कर कहा- मैंने पिताजी की मौत का बदला ले लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मौसेरे भाई ने घर में घुसकर कर दी युवक की गोली मारकर हत्या, मां को फोन कर कहा- मैंने पिताजी की मौत का बदला ले लिया
Mon, 07 Feb 2022 11:34 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:34 PM IST
सार
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गाजीपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में पिता की मौत का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने सगे मौसेरे भाई की घर में घुसकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त सुनील कुमार (40) के रूप में हुई है। हमले के बाद आरोपी मौसेरा भाई आकाश (20) और उसका ममेरा भाई विशाल (22) मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गाजीपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद करने का प्रयास कर रही है। दरअसल करीब 15 साल पहले आकाश के पिता राजवीर सिंह, सुनील के घर पर आए हुए थे। इस दौरान एक हादसे का शिकार होकर वह छत से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। उस समय परिवार को यह लगा था कि राजवीर की मौत के पीछे सुनील का हाथ है। बाद में सब सामान्य भी हो गया था। आकाश बड़ा हुआ तो उसने पिता की मौत का बदला लेने की नीयत से सुनील की हत्या कर दी।
विज्ञापन
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक सुनील कुमार परिवार के साथ घड़ौली एक्सटेंशन की राजबीर कालोनी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी के अलावा 17 साल की बेटी, 16 साल का बेटा, मां और छोटा भाई सुधीर है। सुनील घर के पास ही इंटरनेट कैफे चलाता था। घर से चंद कदमों की दूरी पर सुनील के मौसी व मामा का भी घर है। भाई सुधीर ने बताया कि रविवार देर रात करीब 1.30 बजे परिवार घर में सो रहा था। इस बीच मौसी का बेटा आकाश और ममेरा भाई विशाल घर पहुंचे। आते ही दोनों ने घंटी बजाई। सुनील की मां ने दरवाजा खोला और देर रात आने का कारण पूछा तो आकाश सुनील के पिता (अपने मौसा) जसवं सिंह की फोटो मांगी। पूछने पर आकाश कहने लगा कि उसे मौसा के फोटो में पैर छूकर आशीर्वाद लेना है। मौसी ने आकाश और विशाल को अंदर बुलाकर बिठा लिया। सुनील की पत्नी दोनों के लिए पानी लेने चली गई। अचानक आकाश वहां से उठा और सुनील के कमरे में पहुंच गया।
विज्ञापन
सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी
इस दौरान विशाल कमरे के बाहर खड़ा हो गया। आकाश ने सोते हुए सुनील के सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। अचानक धमाके की आवाज हुई तो परिवार कमरे की ओर भागा। आकाश व विशाल वहां से भाग गए। खून से लथपथ सुनील को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सुधीर के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी आकाश व विशाल की तलाश शुरू की। सोमवार दोपहर दोनों आरोपियों को इलाके से दबोच लिया। शुरुआती जांच के बाद आकाश ने बदला लेने की बात का खुलासा किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
मां मैने पिताजी की मौत का बदला ले लिया
हत्याकांड के बाद पुलिस ने सुधीर के बयान पर आरोपी आकाश व विशाल की सीडीआर डिटेल खंगाली। जांच में पता चला कि वारदात के बाद आकाश ने देर रात अपनी मां को कॉल कर कहा था कि उसने पिताजी की मौत का बदला ले लिया है। पुलिस की टीम तुरंत आकाश के घर पहुंची और उसकी मां से पूछताछ की। आकाश की मां ने बताया कि शुरुआत में उसे पता नहीं चला कि उसके बेटे ने क्यों कॉल किया। लेकिन जब उसे पता चला कि आकाश ने सुनील की हत्या कर दी है तो उसने सिर पकड़ लिया। आकाश की मां का कहना है कि उसके पति बस एक हादसे का शिकार हुए थे। उस समय आकाश बहुत छोटा था। पता नहीं उसके मन में यह बात कैसे घर कर गई कि उसके पिता को सुनील ने मारा है।
आकाश तीन बहनों का इकलौता भाई
सुनील के घर से चंद कदमों की दूरी पर राजबीर कालोनी में ही आकाश अपने परिवार के साथ रहता है। इसके परिवार में मां के अलावा तीन बहनें हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है जबकि एक बहन अभी ग्रेजुएशन कर रही है। आकाश इलाके में ही डीजे का काम करता था। घर का खर्चा भी वहीं चला रहा था। वहीं विशाल भी इलाके में रहता है। 12वीं पास विशाल फिलहाल बेरोजगार था। पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आकाश के साथ विशाल कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस को पता चला है कि दोनों कजिन होने के अलावा गहरे दोस्त भी हैं।