फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   court takes strict view of revealation of protected witness identity

उतर पूर्वी दिल्ली दंगा मामला: केस के संरक्षित गवाहों की पहचान हुई सार्वजनिक, कोर्ट सख्त

Sat, 10 Oct 2020 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
court takes strict view of revealation of protected witness identity
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में संरक्षित गवाहों की पहचान सार्वजनिक होने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। ऐसे तीन गवाहों से मामले से जुड़े हुए लोगों ने संपर्क किया जिसके बाद से उनमें डर की स्थिति पैदा हो गई। अदालत ने यह तथ्य सामने आने के बाद संरक्षित गवाहों के नाम वाली सभी चार्जशीट लौटाने का निर्देश आरोपियों के वकीलों को दिया है। अदालत ने कहा इन गवाहों की पहचान हर सूरत में गोपनीय रखी जाए।
विज्ञापन

कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 44 के तहत अर्जी दाखिल कर मामले के संरक्षित गवाहों की पहचान सार्वजनिक होने से उन्हें खतरा होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पेश चार्जशीट में कुछ संरक्षित गवाहों के बारे में बताया गया है, जो उनकी सुरक्षा के लिए उचित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले में संरक्षित गवाहों का जीवन, आजादी, बचाव और सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए उनकी संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए जाएं। कोर्ट ने कहा कि मामले जुड़े संरक्षित गवाहों की पहचान को हर हाल में गोपनीय रखा जाए ताकि मामले में निष्पक्ष सुनवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह ऐसे गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और कोई भी गवाहों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क न करे। अदालत ने कहा जांच अधिकारी ताजा प्रति आरोपियों के वकीलों को अगली सुनवाई पर देंगे। अदालत ने गौर किया कि जांच अधिकारी से गलती हुई है।

इस मामले में डीसीपी पीएस कुशवाहा और एसीपी आलोक कुमार ने 16 सितंबर 2020 को चार्जशीट दायर की थी। इस चार्जशीट में 15 आरोपियों के नाम दिए गए जिनमें आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन, सफूरा जरगर, नताशा नरवाल और देवांगना कलीता समेत अन्य लोग शामिल हैं। इस दंगे में 53 लोगों की मौत हुई थी और 250 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed