फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Court reserves order in Akbar defamation case

मीटू टू मामला: अकबर मानहानि मामले में फैसला सुरक्षित, 10 को आएगा फैसला

Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Court reserves order in Akbar defamation case
नई दिल्ली। अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर मानहानि मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत ने अकबर व मानहानि मामले में आरोपी बनाई गई महिला पत्रकार से कहा कि यदि वे कोई भी अन्य तर्क रखना चाहते हैं तो पांच दिन में लिखित रूप से पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

राउज एवेन्यू अदालत के अतिरिक्त मुख्य मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने दोनों पक्षों की जिरह पूरी होने पर फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा कि वे अपना निर्णय 10 फरवरी को सुनाएंगे।
विज्ञापन

महिला पत्रकार ने मीटू अभियान के तहत वर्ष 2018 में एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उस समय अकबर केंद्रीय मंत्री थे और उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने महिला पत्रकार पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि महिला पत्रकार ने उनकी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए 20 वर्ष बाद झूठे आरोप लगाए हैं। यदि यौन शोषण हुआ था तो वह इतने वर्ष चुप क्यों रही। इसके अलावा वह ऐसा एक भी साक्ष्य पेश नहीं कर पाईं कि उसके साथ कब और कहां यौन शोषण हुआ न ही कोई गवाह है। ऐसे में मानहानि के आरोप में उसे दंडित किया जाए।

वहीं दूसरी तरफ महिला पत्रकार ने कहा कि अकबर की साफ छवि नहीं है और कई अन्य महिलाओं ने भी उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बंद कमरे में हुई घटनाओं के कोई गवाह नहीं होते। ऐसे में याचिका खारिज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed