फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   court asks delhi police to file ATR on complaint against Kangana Ranaut

किसान आंदोलन: कंगना रानौत के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

Wed, 10 Mar 2021 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
court asks delhi police to file ATR on complaint against Kangana Ranaut
नई दिल्ली। अदालत ने दिल्ली पुलिस को किसान आंदोलन से जुड़े अभिनेत्री कंगना रनौत के आपत्तिजनक ट्वीट पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह निर्देश कंगना के खिलाफ प्राथमिकी की मांग याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। याचिका दिल्ली गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने दायर की है। अदालत ने सुनवाई 14 अप्रैल तय की है।
विज्ञापन

पटियाला हाउस अदालत की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अमरदीप कौर ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में अभी तक उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट मांगी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने याची के अधिवक्ता से पूछा कि यदि किसी ने सोशल मीडिया पर कुछ कहा है तो वो आपके लिए इतना जरूरी क्यों है? कितने लोग हमारे देश में ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं?
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता ने कहा कि कंगना रनौत कोई ट्वीट करती हैं तो वो मीडिया में भी प्रकाशित होता है। ऐसे में उनका बयान सांप्रदायिक तनाव का कारण बन सकता है। अदालत ने जानना चाहा कि कितने लोग सोशल मीडिया पर हैं या अखबार पढ़ते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

याची ने तर्क रखा है कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ कंगना रनौत ने आपत्तिजनक ट्वीट किया जिससे किसानों खासकर सिख किसानों की छवि को नुकसान पहुंचा है। याची ने कहा कि इस मुद्दे पर पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

याचिका में अदालत से इस मामले में दिल्ली पुलिस को कंगना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई है। कंगना रनौत ने कथित तौर पर अपने ट्वीट में कहा था कि जिन लोगों ने सीएए के बारे में गुमराह करने वाली अफवाहें फैलाई थीं, वही लोग अब कृषि कानूनों के बारे में भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed