फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Couple jumped in front of train after not agreeing to marry

Delhi News: शादी के लिए राजी नहीं होने पर ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी युगल

Sat, 23 Mar 2024 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
Couple jumped in front of train after not agreeing to marry
सुसाइड नोट में लिखा-परिवार साथ जीने से रोक सकते हैं, साथ मरने से नहीं
विज्ञापन


किराड़ी के प्रेम नगर इलाके में रहते थे दोनों

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शादी के लिए राजी नहीं होने पर शुक्रवार दोपहर घेवरा रेलवे स्टेशन के पास एक प्रेमी युगल ने चलती पैसेंजर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान कोमल और धनोज यादव के रूप में हुई है। दो पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने खुद को प्रेमी युगल बताया। उन्होेंने लिखा कि परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं हैं। वह साथ जी नहीं सकते हैं पर साथ मर तो सकते हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों काे परिजनों के हवाले कर दिया है।
मृतका कोमल और धनोज यादव अपने-अपने परिवार के साथ किराड़ी के प्रेम नगर तीन स्थित सी ब्लॉक में रहते थे। कोमल स्नातक की छात्रा थी। धनोज भी पढ़ाई कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे घेवरा रेलवे स्टेशन के पास युवक-युवती के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। सराय रोहिल्ला रेलवे थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव क्षत-विक्षत हालत में ट्रैक पर पड़े थे। जांच में पता चला कि दोनों ने दिल्ली से जींद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के सामने छलांंग लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई। टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए। पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला, जिससे दोनों की पहचान कोमल और धनोज यादव के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में दोनों ने लिखा है कि वह एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हैं। साथ जीने से परिवार उन्हें रोक सकते हैं लेकिन साथ मरने से कोई रोक नहीं सकता, इसलिए दोनों ने खुदकुशी करने का फैसला किया है। पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों के परिवार वालों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती पूछताछ में पता चला कि कोमल और धनोज का परिवार मूलत: बिहार का रहने वाला है और दोनों परिवार एक ही गली में रहते हैं। प्रेमी युगल ने अपने परिवार वालों को शादी करने की बात कही। कोमल और धनोज का परिवार अलग अलग जाति के हैं, इसलिए दोनों परिवार शादी के लिए सहमत नहीं थे। परिवार वालों ने दोनों के प्यार करने की जानकारी मिलने के बाद उनके मिलने पर भी रोक लगा दी थी।


रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला
नई दिल्ली। लाजपत नगर रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला। आशंका है कि युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की शिनाख्त कोटला मुबारकपुर निवासी राज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11.18 बजे सूचना मिली कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed