फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Couple dies under suspicious circumstances husband body found in street and wife in room police investigating

Delhi: दंपती की संदिग्ध हालत में मौत, पति का गली में और पत्नी का कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Feb 2026 09:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 11 Feb 2026 09:51 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में बुधवार दोपहर एक दंपती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति का शव गली में पड़ा मिला जबकि पत्नी अपने कमरे में मृत मिली। मृतकों की शिनाख्त मुकेश सिंह (32) और इनकी पत्नी सविता (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Couple dies under suspicious circumstances husband body found in street and wife in room police investigating
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में बुधवार दोपहर एक दंपती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति का शव गली में पड़ा मिला जबकि पत्नी अपने कमरे में मृत मिली। मृतकों की शिनाख्त मुकेश सिंह (32) और इनकी पत्नी सविता (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि दंपती के बीच दोपहर के समय किसी बात पर विवाद हुआ। जिसके बाद पहले पति पहली मंजिल से नीचे कूद गया जबकि पत्नी ने कमरा बंदकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को मृतका के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसके कमरे का दरवाजा भी सेंट्रल लॉक मिला है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे समेत सभी दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। हर्ष विहार थाना पुलिस मुकेश के परिजनों से पूछताछ जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुकेश सिंह अपने परिवार के साथ गली नंबर-8, हर्ष विहार में पहली मंजिल पर रहते थे। इनके परिवार में पिता राजपाल, मां, भाइयों के अलावा पत्नी सविता व 5 और 7 साल के दो बेटे हैं। मुकेश पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। भूतल पर मुकेश के माता-पिता व दूसरी और तीसरी मंजिल पर भाई रहते हैं। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे अचानक उनके पहली मंजिल से नीचे गिरने की आवाज आई।

परिजनों ने बाहर निकलकर देखा तो मुकेश गली में अचेत पड़ा हुआ था। फौरन उसको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच पता चला कि मुकेश की पत्नी भी पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में बिस्तर पर अचेत पड़ी है। उसके कमरे का दरवाजा सेंट्रल लॉक है।
खिड़की के रास्ते अंदर घुसकर उसको वहीं से बाहर निकाला गया। बाद में जीटीबी अस्पताल ले जाने पर उसको भी मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में सविता के जहरीला पदार्थ खाने का पता चला। वारदात के समय दंपती अपनी फ्लोर पर अकेले थे। इनके बच्चे ट्यूशन के लिए गए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दंपती के बीच विवाद हुआ।


आशंका व्यक्त की जा रही है कि पहले मुकेश पहली मंजिल से नीचे कूद गया और सविता ने कमरे को सेंट्रल लॉक कर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस  मामले की जांच कर रही है। एफएसएल ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। बृहस्पतिवार को शवों पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, उसके बाद ही मौत की वजहों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed