{"_id":"5f7e153d8ebc3e9ba81b02c6","slug":"couple-along-with-four-others-injured-in-cylinder-fire-ashram-news-noi541049056","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी समेत छह लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी समेत छह लोग झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मैदानगढ़ी थाना इलाके की संजय कॉलोनी में बुधवार सुबह एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी समेत छह लोग झुलस गए। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पत्नी व एक मासूम की हालत की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों ही 70 फीसदी तक झुलस गए हैं। बाकी की हालत खतरे से बहार बताई जा रही है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मंसूर (50) इलाके में समोसा आदि की दुकान लगाता है। वह बुधवार सुबह रेहड़ी के लिए सामान तैयार कर रहा था। तभी लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग घर में फैल गई। सुबह करीब 11 बजे इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची थीं।
आग में मंसूर, उसकी पत्नी नजीरा व रवि की बेटी श्रेया समेत छह लोग झुलस गए। नजीरा व श्रेया 70 फीसदी जले हैं। दो वर्ष का मासूम 20 फीसदी जला है। बाकी लोग मामूली रूप से झुलसे हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।