फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   country well facility school hub will be made in delhi school will be built on 11 acres equipped with world class facilities

दिल्ली: तैयार होगा देश का अत्याधुनिक स्कूल हब, 11.63 एकड़ में बनेगा स्कूल, वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से होगा लैस

Tue, 21 Dec 2021 11:02 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 11:02 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यहां पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा। स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, मैथ्स) और ह्यूमैनिटीज के लिए इस स्कूल हब में अलग-अलग बिल्डिंग ब्लॉक तैयार किये जायेंगे।

विज्ञापन
country well facility school hub will be made in delhi school will be built on 11 acres equipped with world class facilities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली सरकार देश का सबसे अत्याधुनिक सरकारी स्कूल हब तैयार कर रही है। शिक्षा व्यवस्था को वर्ल्ड क्लास बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ऐसा स्कूल तैयार करने जा रही है, जो कि आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। बुराड़ी के कादीपुर में बनने वाले इस हब का उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ दौरा कर इसका जायजा लिया।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यहां पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा। स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, मैथ्स) और ह्यूमैनिटीज के लिए इस स्कूल हब में अलग-अलग बिल्डिंग ब्लॉक तैयार किये जायेंगे। स्कूल हब में एक शानदार ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल कॉम्पलेक्स भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही 240 कमरों के साथ-साथ सभी आधुनिक तकनीकों और संसाधनों से लैस 13 लैब बनाए जाएंगे, जिनमें 8 लैब स्टेम स्पेशलाइज्ड और 5 लैब हयूमैनिटिज के लिए होंगी। प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए लाइब्रेरी भी होगी। कादीपुर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए यह वर्ल्ड-क्लास स्कूल जल्द ही तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस स्कूल की बिल्डिंग का डिजाइन बच्चों के संपूर्ण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया जायेगा। यह पूरी बिल्डिंग बच्चों के लर्निंग प्रोसेस में शामिल होगी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस स्कूल के तैयार होने के बाद यहां से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर बच्चे पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों को वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैसा होगा स्कूल
. इसमें 240 क्लासरूम स्मार्ट क्लास रूम होंगे। जिससे डिजिटल पढाई हो सके।
. बच्चों के शारीरिक विकास के लिए वर्ल्ड क्लास खेल सुविधाएं होंगी। यहां 12 बैडमिंटन कोर्ट के साथ 4 बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स कोर्ट भी तैयार किया जाएगा। एक कॉमन जिमनास्टिक एरिया भी तैयार किया जाएगा।

. इसमें एक हजार लोंगों की बैठने की क्षमता वाले भव्य सभागार का निर्माण भी किया जायेगा। 250 लोगों की क्षमता भी बहुउद्देशीय हॉल तैयार किया जाएगा।
भविष्य के ओलिंपियंस के लिए स्कूल में तैयार होगा वर्ल्ड-क्लास स्विमिंग पूल
स्कूल में एक शानदार वर्ल्ड-क्लास ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाएगा। जिसमें हीटिंग और कूलिंग फैसिलिटी मौजूद होंगी। यहां मौजूद स्विमिंग पूल की लंबाई 50 मीटर व चौड़ाई 25 मीटर होगी,  ताकि एक बार में ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्विमिंग की प्रैक्टिस कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed