फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   counter terrorism course will be started in JNU Executive Council approved controversy started left raised question 

दिल्ली: जेएनयू में शुरू होगा आतंकवाद रोधी कोर्स, एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने दी मंजूरी, वामपंथियों ने उठाए सवाल

Fri, 03 Sep 2021 06:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 06:46 PM IST
सार

जेएनयू के कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग की ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में छात्रों को इंटरनेशनल रिलेशन भी पढ़ाए जाते हैं। इसी में 'काउंटर टेररिज्म' का एक नया कोर्स जोड़ा गया है। आतंकवाद से आज दुनियाभार के देश परेशान हैं। ऐसे में छात्रों को इस बारे में पढ़ाया जाना कोई गलत नहीं है।

विज्ञापन
counter terrorism course will be started in JNU Executive Council approved controversy started left raised question 
जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में नया कोर्स 'काउंटर टेररिज्म यानि आतंकवाद रोधी' जोड़ने पर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल इस पेपर के माध्यम से छात्रों को आतंकवाद से निपटने का तरीका पढ़ाया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि दुनिया में आतंकवाद को रोकने में विश्व शक्तियां क्या भूमिका निभाती हैं। इस विषय को शामिल करने पर वामपंथी संगठनों ने सवाल उठाए हैं। वे इसे हटाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


जेएनयू स्कूल ऑफ इंटरनेशन स्टडीज के प्रोफेसर और चेयरपर्सन अरविंद कुमार के मुताबिक यह कोर्स बी-टेक करने के बाद अंतरराष्ट्रीय सबंधों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए है। उन्होंने कहा कि 'जिहाद' एक वैश्विक चुनौती है। ऐसे समय में जब अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है, तब इससे समसामयिक विषय और कोई नहीं हो सकता था, ऐसे में इसका विरोध करना बेईमानी है। 
विज्ञापन


जिहाद को लेकर अलग-अलग देशों को आपसी सहयोग की जरूरत है। खासतौर पर दक्षिण एशिया के जियोपॉलिटिक्स पर इसका काफी प्रभाव है, जो लोग इसको लेकर विवाद कर रहे हैं, उन्हें ये भी देखना चाहिए कि इस विषय का हिस्सा साइबर और आर्थिक आतंकवाद को भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरेनशनल स्ट्डीज में छात्रों को आतंकवाद विषय को पढ़ाया जाएगा
जेएनयू के कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग की ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में छात्रों को इंटरनेशनल रिलेशन भी पढ़ाए जाते हैं। इसी में 'काउंटर टेररिज्म' का एक नया कोर्स जोड़ा गया है। आतंकवाद से आज दुनियाभार के देश परेशान हैं। ऐसे में छात्रों को इस बारे में पढ़ाया जाना कोई गलत नहीं है। विश्वविद्यालय छात्रों को लिवरल तरीके से पढ़ाना चाहता है। इस कोर्स को विशेषज्ञों की टीम व एग्जीक्यूटिव काउंसिल में पास किया गया है। इसमें इंजीनयरिंग के छात्रों को ये पढ़ाया जाएगा कि आतंकवाद से कैसे निपटा जाए और इसमें विश्व शक्तियों की भूमिका क्या हो?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed