{"_id":"5f43e1e01a1d3f6bd209021e","slug":"coronavirus-in-gurugram-latest-updates-77-new-cases-112-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 77 नए मरीज, 112 हुए स्वस्थ, सक्रिय मरीजों की संख्या 827 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 77 नए मरीज, 112 हुए स्वस्थ, सक्रिय मरीजों की संख्या 827 हुई
Mon, 24 Aug 2020 09:20 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 24 Aug 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में सोमवार को 77 नए मरीज आए तो 112 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 11048 तक पहुंच चुकी है, वहीं जिले में अब तक 131 मरीज दम तोड़ चुके हैं। राहत की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह से संक्रमितों की मौत का आंकड़ा स्थिर है।
विज्ञापन
पिछले करीब दो माह से जिले में व्यापक तौर पर कोविड-19 जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पिछले एक सप्ताह के दौरान काफी कमी आई है। हालांकि, सोमवार को कुल 2187 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें से 1874 जांच रैपिड एंटीजन किट और आरटी-पीसीआर के जरिए की गई जबकि 313 लोगों की कोविड-19 की जांच निजी लैब में की गई। हालांकि, गुरुग्राम की स्थिति प्रदेश के अन्य जिलों से बेहतर है। कुल मरीजों में से अब महज 827 मरीज ही सक्रिय हैं, जिसमें से 711 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 116 मरीज ही अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
शासकीय कोविड अस्पतालों में अब 18 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जबकि जिला कोविड हेल्थ सेंटर में 91 और कोविड केयर सेंटर में 7 मरीज ही भर्ती हैं। मालूम हो कि मरीजों में एंटीबॉडीज की जांच के लिए पिछले दो माह में कई बार सीरो सर्वे किए गए हैं, जिसका इसी माह के अंत में परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन