{"_id":"608f7da08ebc3ebd050e8b2e","slug":"coronavirus-in-delhi-those-above-18-years-of-age-are-getting-vaccinated-vaccination-centre-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण शुरू, केंद्रों के बाहर लगी युवाओं की लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण शुरू, केंद्रों के बाहर लगी युवाओं की लाइनें
Mon, 03 May 2021 10:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 May 2021 10:16 AM IST
सार
देश की राजधानी दिल्ली में 18 साल से ऊपर के लोगों को आज टीका लगाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली के अशोक नगर इलाके में एक टीकाकरण केंद्र के बाहर 18 साल से ऊपर के लोग कतार में खड़े हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए लगी युवाओं की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में 18 साल से ऊपर के लोगों को आज टीका लगाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली के अशोक नगर इलाके में एक टीकाकरण केंद्र के बाहर 18 साल से ऊपर के लोग कतार में खड़े हैं।
मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के 76 स्कूलों में वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। इसके साथ 301 केंद्रों पर भी टीकाकरण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के एक स्कूल में दस केंद्र बनाए जाएंगे। एक मई को हमें 4.5 लाख खुराकें मिली थीं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दिल्ली में 100 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगे।
वहीं, दिल्ली में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों को भी नया केंद्र बनाने का फैसला लिया है। इसके तहत 77 स्कूलों को केंद्रों में तब्दील किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार राजधानी में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन मिलने की अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होम आइसोलेशन को लेकर नई रणनीति बनाने पर आज अपने अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्य सचिव भी मौजूद रहेंगे।
बीते शनिवार को 1400 से अधिक युवाओं ने वैक्सीन लिया था। हालांकि वैक्सीन की डोज कम होने की वजहसे अभी दिल्ली के सभी केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ही सेवा है लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि जल्द ही वैक्सीन की पर्याप्त खुराक मिलने के साथ ही अन्य केंद्रों पर युवाओं को अवसर मिलेगा। हालांकि प्राइवेट अस्पतालों में युवाओं के लिए टीकाकरण शुरू हो चुका है।
पहली बार सरकारी स्कूल टीकाकरण केंद्र में तब्दील किए जाएंगे। 18 से 44 साल तक के उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए सरकारी स्कूल में खास इंतजाम भी किए जाएंगें। सरकार ने 77 स्कूलों की सूची भी जारी कर दी है। भीड़ बढ़ने के मद्देनजर जिन 77 सरकारी स्कूलों को केंद्र बनाया है उन सभी स्कूलों को नजदीकी अस्पताल से जोड़ा है।

स्कूलों के अंदर टीकाकरण केंद्र इसलिए भी बनाए गए हैं ताकि अगर टीका लगवाने के लिए ज्यादा संख्या में भी लोग आ जाएं तो संक्रमण फैलने का खतरा कम हो। सेंट्रल दिल्ली में 6 स्कूल, पूर्वी दिल्ली में 3 और पश्चिमी दिल्ली में 17 स्कूलों को केंद्र बनाया है। दूसरे इलाकों में भी कई स्कूलों को अब वैक्सीन लगाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा।
लक्ष्मी नगर में एक भी स्कूल नहीं
भाजपा विधायक अभय वर्मा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी नगर क्षेत्र में एक भी स्कूल को टीकाकरण केंद्र में तब्दील नहीं किया है। सरकार ने पहले 100 स्कूलों की सूची बनाई थी जिनमें लक्ष्मी नगर के तीन स्कूल शामिल थे लेकिन उसके बाद सूची को बदल दिया और तीनों स्कूल को बाहर कर दिया। इसके लिए उन्होंने एलजी अनिल बैजल से लिखित शिकायत भी की है।

Delhi: People above 18 years of age queue up outside a vaccination centre in Ashok Nagar area pic.twitter.com/fVGl6Xt1lc
— ANI (@ANI) May 3, 2021