{"_id":"5eaa18db0dda84314b04a2c4","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-aiims-in-preparation-for-clinical-trial-of-plasma-therapy-for-the-treatment-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरैपी के क्लीनिकल ट्रायल की तैयारी में जुटा एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरैपी के क्लीनिकल ट्रायल की तैयारी में जुटा एम्स
Thu, 30 Apr 2020 05:46 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
दिल्ली एम्स कोरोना मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरैपी के क्लीनिकल ट्रायल की तैयारियों में जुटा है। एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा, फिलहाल यह थेरैपी प्रायोगिक चरण में है। इसके क्लीनिकल ट्रायल के लिए हम आईसीएमआर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सभी संस्थानों के लिए प्लाज्मा थेरैपी के लिए आईसीएमआर व डीसीजीआई से मंजूरी लेना आवश्यक है। गुलेरिया ने कहा, प्लाज्मा की सुरक्षा लिहाज से जांच होनी चाहिए और इसमें पर्याप्त एंटीबॉडी होने चाहिए, जो कोरोना मरीजों के लिए उपयुक्त हों।
विज्ञापन
एम्स में मेडिसिन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर नीरज निश्चल ने कहा, कोरोना मरीजों के इलाज में कोई खास एंटीवायरस चिकित्सा न होने की स्थिति में स्वस्थ हो चुके मरीज से प्लाज्मा लेकर दूसरे मरीज में चढ़ाने की थेरैपी को फायदेमंद माना जा रहा है। लेकिन इसके प्रभावशाली होने के लिए प्लाज्मा में संक्रमण के खिलाफ पर्याप्त एंटीबॉडी होने चाहिए। यह थेरैपी पुख्ता नहीं है और इसके जोखिम भी हैं। इससे मरीज की हालत बिगड़ भी सकती है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में संक्रमित पर पहला प्रयोग सफल
महाराष्ट्र में कोरोना मरीज का इलाज के लिए प्लाज्मा थेरैपी इस्तेमाल करने का पहला प्रयोग सफल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा, मुंबई के लीलावती अस्पताल में पहली प्लाज्मा थेरैपी सफल रही। हम जल्द ही मुंबई के ही बीवाईएल नायर अस्पताल में दूसरा प्रयोग करेंगे। हमें उम्मीद है कि यह भी सफल रहेगा।