{"_id":"60c8d2048ebc3e2cd11acaea","slug":"corona-vaccine-will-be-given-after-all-test-report-screening-of-children-of-6-to-12-years-will-start-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी कोरोना वैक्सीन की खुराक, एम्स में 6 से 12 साल के बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी कोरोना वैक्सीन की खुराक, एम्स में 6 से 12 साल के बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू
Tue, 15 Jun 2021 09:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:45 PM IST
सार
एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर प्रो. संजय राय ने बताया कि 6 से 12 साल के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसमें कोविड एंटीबॉडी टेस्ट से लेकर अन्य सभी प्रकार के टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स में बच्चों पर कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में मंगलवार को 6 से 12 साल के बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू हो गई। यह प्रक्रिया अभी कुछ दिन तक चलेगी। सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद इन बच्चों को कोवाक्सिन की पहली डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर प्रो. संजय राय ने बताया कि 6 से 12 साल के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसमें कोविड एंटीबॉडी टेस्ट से लेकर अन्य सभी प्रकार के टेस्ट हो रहे हैं। शनिवार तक दस बच्चों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। ये बच्चे 12 से 18 साल के बीच के थे।
विज्ञापन
अगले कुछ दिनों में 6 से 12 साल के बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद 2 से 6 साल के बीच के बच्चों को परीक्षण में शामिल किया जाएगा। शनिवार तक जिन बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
भारत के दवा नियामक ने कोवाक्सिन का दो साल के बच्चे से ले कर 18 साल की उम्र के किशोरों पर परीक्षण करने की मंजूरी 12 मई को दे दी थी। इससे पहले पटना स्थित एम्स में बच्चों में यह पता लगाने के लिए परीक्षण शुरू हो चुका है कि क्या भारत बायोटेक के टीके बच्चों के लिए ठीक हैं।