{"_id":"6099edb18ebc3e361d2e1751","slug":"corona-vaccine-crisis-in-delhi-four-day-stock-of-covaxin-and-covishield-vaccine-is-left","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिंता: दिल्ली में कोरोना वैक्सीन का संकट, कोवैक्सीन और कोविशिल्ड का चार दिन का बचा स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंता: दिल्ली में कोरोना वैक्सीन का संकट, कोवैक्सीन और कोविशिल्ड का चार दिन का बचा स्टॉक
Tue, 11 May 2021 08:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 May 2021 08:06 AM IST
सार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि राजधानी में को-वैक्सीन की सिर्फ एक दिन की ही खुराक बची है। केंद्र सरकार से टीके की जल्द आपूर्ति करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कोरोना का प्रकोप झेल रही दिल्ली ऑक्सीजन ही नहीं वैक्सीन की कमी से भी जूझ रही है। कई केंद्रों पर लोगों के टीकाकरण की सुविधा भी बंद हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि राजधानी में को-वैक्सीन की सिर्फ एक दिन की ही खुराक बची है।
केंद्र सरकार से टीके की जल्द आपूर्ति करने की मांग की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, दिल्ली में कोविशिल्ड वैक्सीन का भी सिर्फ तीन से चार दिन का स्टॉक बचा हुआ है। ऐसे में टीकाकरण अभियान पर असर पड़ सकता है। उम्मीद है जल्द ही केंद्र से पर्याप्त संख्या में टीके की खुराक मिल जाएगी।
जैन के मुताबिक, दिल्ली सरकार लगातार बेड की संख्या को बढ़ा रही है। जीटीबी अस्पताल से जोड़े जाने वाले कोविड अस्पताल में 500 आईसीयू बेड का काम लगभग पूरा हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में भी 400 बेड का कोविड केयर केंद्र शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
इसको दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल के साथ जोड़ा गया है। अस्पताल की ओर से यहां मेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा। संक्रमण की वर्तमान स्थिति पर उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आ रही है। साथ ही संक्रमण दर भी कम हो रही है।

ऐसे में लग रहा है कि कोरोना जल्द काबू में आएगा, लेकिन सरकार अपनी तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ेगी। ऑक्सीजन की व्यवस्था को लेकर जैन ने कहा, हमे आशा है कि केंद्र सरकार दिल्ली को आवंटित की गई पूरी ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगी। इससे राजधानी में अधिक बेड बढ़ाने में मदद मिलेगी।