फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona spreading 10 times faster likely to reach peak in February experts warn

दिल्ली: 10 गुना तेजी से फैल रहा कोरोना, फरवरी में पीक पर पहुंचने की संभावना, विशेषज्ञों ने किया आगाह

Mon, 27 Dec 2021 07:41 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 27 Dec 2021 07:41 PM IST
सार

9 दिसंबर से 15 के बीच, दिल्ली में औसतन 48 दैनिक मामले दर्ज किए गए, जो 16 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच बढ़कर 95 हो गए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, साप्ताहिक आधार पर यह 49.47 प्रतिशत की वृद्धि थी।

विज्ञापन
Corona spreading 10 times faster likely to reach peak in February experts warn
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने से लोगों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते अगले कुछ महीनों में मामलों की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही विशेषज्ञों ने आगाह किया कि कोरोना वायरस फरवरी में चरम पर पहुंच सकता है। 

विज्ञापन


सोमवार को कोरोना के 331 नए मामले दर्ज किए गए। संक्रमण दर भी बढ़कर 0.68 प्रतिशत हो गई है। वहीं, रविवार को 0.55 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 290 मामले सामने आए थे। एक दिसंबर को 0.07 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 39 नए मामले दर्ज किए गए थे। अगले दिन सकारात्मकता दर घटकर 0.06 प्रतिशत हो गई, जबकि नए मामलों की संख्या 41 थी। दिसंबर की शुरुआत से 10 गुने की रफ्तार से कोरोना बढ़ रही है। 
विज्ञापन


ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते बढ़ रहे मामले
9 दिसंबर से 15 के बीच, दिल्ली में औसतन 48 दैनिक मामले दर्ज किए गए, जो 16 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच बढ़कर 95 हो गए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, साप्ताहिक आधार पर यह 49.47 प्रतिशत की वृद्धि थी। महामारी विज्ञानी गिरिधर आर बाबू ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते संख्या बढ़ रही है, जो अत्यधिक पारगम्य है। मामलों में तेजी से चढ़ाई और तेजी से गिरावट दिखाई देगी और फरवरी में कोरोना के चरम पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जून के बाद आए सबसे अधिक मामले
राजधानी में इस साल छह जून के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। छह जून को एक दिन में 381 मामले मिले थे लेकिन इसके बाद लगातार नए मरीजों की संख्या कम होती चली गई और इस माह के पहले सप्ताह तक हर दिन 20 से 30 मरीज ही संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन बीते दो सप्ताह में यह संख्या 10 गुना अधिक बढ़ी है।


पांच दिन में तीन गुना बढ़े दैनिक मरीज
राजधानी में बीते पांच दिन के अंदर ही कोरोना संक्रमण के रोजाना मिलने वाले मामलों में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। बीते 23 दिसंबर को राजधानी में 118 लोग संक्रमित मिले थे, लेकिन इसके बाद हर दिन यह संख्या बढ़ती चली गई और 23 से 27 दिसंबर के बीच दैनिक मामलों में 2.84 गुना बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed