फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona records broken again in the capital, 7745 new infected

राजधानी में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, 7745 नए संक्रमित

Mon, 09 Nov 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Corona records broken again in the capital, 7745 new infected
नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 24 घंटे में 7745 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं 77 मरीजों की मौत हो गई। पिछले तीन दिन में दूसरी बार संक्रमितों की संख्या 7 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। इससे पहले शनिवार को 6953 और शुक्रवार 7178 मरीज मिले थे। रविवार को 6069 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल 41856 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी में कोविड के 4,38,529 मामले हो गए हैं। हालांकि इनमें से 3,89,683 ठीक हो गए। अब तक 6989 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों में से 24723 का घर पर इलाज चल रहा है और 7858 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। केयर केंद्र में 1002 और स्वास्थ्य केंद्र में 315 मरीज उपचाराधीन हैं। बीते 24 घंटे में 50754 जांच की गई। इस लिहाज से संक्रमण दर 15.26 फीसदी रही। अभी औसत संक्रमण दर 8.60 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed