फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona infection rate reached below one percent

एक फीसदी से नीचे पहुंची कोरोना संक्रमण दर

Tue, 22 Feb 2022 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Corona infection rate reached below one percent
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर घटकर एक फीसदी रह गई है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को कोरोना संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 38136 लोगों की कोरोना जांच की गई है, जिनमें से 360 पॉजिटिव पाए गए। मौजूदा समय में दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के कुल 209 मरीजों को भर्ती किया गया है, जबकि 1705 लोगों ने खुद को घरों में आइसोलेट किया है। सोमवार को 706 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर गए हैं, जबकि चार लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए 15299 बेड, कोविड केयर सेंटरों में 3456 और कोविड हेल्थ केयर सेंटरों में 198 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 9509 लोगों को कोविड-19 रोधी वैक्सीन लगाई गई है। इनमें 1487 लोगों को पहली डोज और 7534 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed