फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in Delhi: Person asked on Twitter - Can we play cricket with social distancing and mask, Delhi Police gave a funny answer

Corona in Delhi: व्यक्ति ने ट्विटर पर पूछा- क्या सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ क्रिकेट खेल सकते हैं, दिल्ली पुलिस ने दिया मजेदार जवाब

Sat, 08 Jan 2022 01:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 08 Jan 2022 01:38 PM IST
सार

पुनीत शर्मा नाम के एक यूजर ने दिल्ली पुलिस को टैग कर ट्वीट किया था कि क्या वह सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ क्रिकेट खेल सकता है। इस पर दिल्ली पुलिस ने क्रिकेट की भाषा में ही जवाब देते हुए उसे एक संदेश दे दिया और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति अपने तेवर भी दिखा दिए।

विज्ञापन
Corona in Delhi: Person asked on Twitter - Can we play cricket with social distancing and mask, Delhi Police gave a funny answer
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in

विस्तार

दिल्ली पुलिस अपने मजाकिया ट्वीट्स और रिप्लाई के लिए जानी जाती है। ऐसे ही शुक्रवार को एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या वह सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाकर बाहर क्रिकेट खेल सकता है तो दिल्ली पुलिस ने ऐसा जवाब दिया कि इससे उस व्यक्ति को भले ही निराशा हाथ लगी हो लेकिन दिल्ली पुलिस का ट्वीट वायरल हो गया।

विज्ञापन


दरअसल, पुनीत शर्मा नाम के एक यूजर ने दिल्ली पुलिस को टैग कर ट्वीट किया था कि क्या वह सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ क्रिकेट खेल सकता है। इस पर दिल्ली पुलिस ने क्रिकेट की भाषा में ही जवाब देते हुए उसे एक संदेश दे दिया और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति अपने तेवर भी दिखा दिए।

विज्ञापन

क्रिकेट की भाषा में दिया जवाब

दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया, यह सिली पॉइंट (बेवकूफाना तर्क) है श्रीमान। यह समय एक्सट्रा कवर (अतिरिक्त सुरक्षा) करने का है। और फिर, दिल्ली पुलिस कैच करने (कानून का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने) में कुशल है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच डीडीएमए ने काफी पाबंदियां लगाई हुई हैं। इसके तहत शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक साप्ताहिक कर्फ्यू लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed