फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in Delhi: Kulfiwala fined one lakh liquor shop also sealed

Corona in Delhi: कोरोना नियमों का उल्लंघन होने पर कुल्फी वाले पर एक लाख का जुर्माना, शराब की दुकान भी सील

Thu, 13 Jan 2022 08:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 13 Jan 2022 08:55 PM IST
सार

मध्य जिला प्रशासन के करोल बाग के एसडीएम बलराम मीणा ने बताया कि डीडीएमए के नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। दरअसल चालान काटने के समय दुकान पर 50 ग्राहक थे और उनके बीच शारीरिक दूरी नहीं थी।

विज्ञापन
Corona in Delhi: Kulfiwala fined one lakh liquor shop also sealed
दिल्ली में शराब की दुकान के बाहर भीड़ - फोटो : विवेक निगम

विस्तार

राजधानी में कोरोना के मामलों में प्रतिदिन अत्याधिक बढ़ोतरी होने पर दिल्ली सरकार ने कोरोना संबंधी नियमों का पालन नहीं करने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है। इस कड़ी में करोल बाग स्थित कुल्फी की नामी दुकान के मालिक का एक लाख रुपये का चालान किया, वहीं करोल बाग में ही एक शराब की दुकान भी सील की।

विज्ञापन


मध्य जिला प्रशासन के करोल बाग के एसडीएम बलराम मीणा ने बताया कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कुल्फी की दुकान का चालान किया। दरअसल चालान काटने के समय दुकान पर 50 ग्राहक थे और उनके बीच शारीरिक दूरी नहीं थी। वे एक-दूसरे से सटकर खड़े हुए थे और उनमें पहले कुल्फी लेने की होड़ लगी हुई थी।

विज्ञापन

इस कारण एसडीएम इन 50 लोगों का चालान कर दिया और दुकानदार से एक लाख रुपये वसूलने की कार्रवाई की। करोल बाग में ही शराब की दुकान पर भी लोगों की भीड़ थी और उनके बीच शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था, जिसके बाद शराब की दुकान सील कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed