{"_id":"62ec61601c46e707ba3c447a","slug":"corona-in-delhi-2202-people-infected-in-the-capital-four-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi : राजधानी में 2202 लोग संक्रमित, चार की मौत, संक्रमण दर 11.84 फीसदी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi : राजधानी में 2202 लोग संक्रमित, चार की मौत, संक्रमण दर 11.84 फीसदी पर
Fri, 05 Aug 2022 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Aug 2022 05:46 AM IST
सार
Corona in Delhi: स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में कोरोना के 18596 टेस्ट किए हैं। इनमें से 11.84 फीसदी मरीज संक्रमित मिले। चार मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि 1660 रोगी स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2202 नए मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में कोरोना के 18596 टेस्ट किए हैं। इनमें से 11.84 फीसदी मरीज संक्रमित मिले। चार मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि 1660 रोगी स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 3587 है। वहीं, अस्पताल में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 405 पर पहुंच गया है। भर्ती मरीजों में आईसीयू में 119, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 99 और वेंटिलेटर पर 12 मरीज भर्ती हैं। 14008 लोगों ने टीके की खुराक ली है। सक्रिय मरीजों की संख्या 6175 और कंटेनमेंट जोन 197 हैं।
विज्ञापन
अब रविवार को भी लगवा सकेंगे टीका
अब रविवार को भी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर टीके की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में परिवार कल्याण निदेशालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सभी चिकित्सा अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिलाधिकारियों को जारी हुआ है। परिवार कल्याण निदेशालय की निदेशक डा. वंदना बग्गा ने आदेश में कहा है कि सभी संबंधित पक्ष अपने इलाकों में रविवार को भी टीकाकरण केंद्र खोलने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके तहत एहतियाती खुराक लगवाई जा सकेगी। वहीं, इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को तैनाती किया जाएगा व उन्हें मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय में हाइब्रिड मोड में होगी सुनवाई
उच्च न्यायालय ने राजधानी में कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए हाइब्रिड मोड में सुनवाई जारी रखने का निर्णय किया है। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने कहा, राजधानी में कोविड -19 संक्रमण में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए और अदालत परिसर में लोगों की भीड़ को कम करने के लिए अदालती कार्यवाही हाइब्रिड मोड से जारी रहेगी। उच्च न्यायालय ने हाल ही में सभी मामलों की सुनवाई सामान्य तरीके से शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद अदालतों में लगातार वकीलों व अन्य लोगों की भीड़ होने लगी।