फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona has 123 new cases, 4 deaths

कोरोना के 123 नए केस मिले, 4 की मौत

Sun, 07 Feb 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Corona has 123 new cases, 4 deaths
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण दर लगातार कम होती जा रही है। शनिवार को 63322 नमूनों की जांच में संक्रमण के 123 नए केस मिले, जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण दर 0.19 % रही। कोरोना की शुरुआत के बाद से यह दर सबसे कम है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 635916 हो गई है। इनमें से 6,23,865 लोग स्वस्थ हो चुके हैं । शनिवार को 151 लोगों को छुट्टी दे दी गई। इस महामारी से अब तक कुल10877 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से रिकवरी दर 98 फीसदी से ज्यादा हो गई है और मृत्युदर 1.71 % है। फिलहाल कोरोना के 1174 सक्रिय मामले हैं। इनमें 562 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 471 है। इसके अलावा कोविड-19 केंद्रों में 18 रोगियों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में अब तक कुल 1 करोड़ 10 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। घटते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 977 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed