फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona effect patient fall from 11th flood, died

सफदरजंग की 7वीं मंजिल से कूदा कोरोना का संदिग्ध मरीज, मौत

Thu, 19 Mar 2020 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona effect patient fall from 11th flood, died
नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल की 7वीं मंजिल पर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में रखे गए कोरोना के संदिग्ध मरीज ने खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह बुधवार सुबह ही सिडनी से लौटकर आया था। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय तनवीर पंजाब का निवासी था। अस्पताल आने के बाद उन्होंने सिर में दर्द होने की शिकायत की थी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बुधवार रात 9 बजे उन्हें दिल्ली के हवाई अड्डे से अस्पताल लाया गया था। अस्पताल आने के बाद उन्होंने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से सिडनी में रह रहे हैं। तनवीर काफी घबराया हुआ था। अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने पर उन्होंने मास्क पहनने तक से इनकार कर दिया। यहां तक कि उन्होंने मरीज के कपड़े भी नहीं पहने। भर्ती कराने के थोड़ी ही देर में वे 7वीं मंजिल स्थित कमरे की खिड़की से नीचे कूद गए। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तनवीर को अस्पताल में भर्ती कराए कुछ ही समय गुजरा था। सैंपल ले पाने से पहले ही वे 7वीं मंजिल से कूद गए।
विज्ञापन

कोरोना के डर से देर तक नहीं पहुंचा कोई
तनवीर के ऊपर से कूदने की घटना के बाद वहां कोरोना वायरस फैलने के डर से काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। बाद में आपातकालीन वार्ड से दौड़ते हुए डॉक्टरों की एक टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। देर रात तक पुलिस पासपोर्ट के जरिये उनके पंजाब निवासी परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की में नहीं लगी थी रैलिंग
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, तनवीर आइसोलेशन में आने के बाद अपने कमरे में टहल रहे थे। इसके बाद वे कमरे की खिड़की से ही कूद गए। खिड़की पर रैलिंग नहीं होने के कारण वे सीधे नीचे आ गिरे। उनके गिरने के बाद ही आइसोलेशन वार्ड में मौजूद अन्य कर्मचारियों को इसकी खबर मिली। सूत्रों का कहना है कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की छठी और 7वीं मंजिल को कुछ दिन पहले ही खोला गया था, जब अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed