{"_id":"60c664a68ebc3e18515fefcb","slug":"corona-eclipsed-the-admission-of-foreign-students-ashram-news-noi5873455113","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी छात्रों के दाखिले पर कोरोना ने लगाया ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी छात्रों के दाखिले पर कोरोना ने लगाया ग्रहण
विज्ञापन
नई दिल्ली ( रश्मि शर्मा)। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में विदेशों से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों के दाखिले पर कोरोना ने ग्रहण लगा दिया है। विदेशों से इस बार आवेदन करने वालों की संख्या में पचास फीसदी की गिरावट हुई है। देशों की संख्या में गिरावट नहीं हुई है, लेकिन आवेदन की संख्या काफी गिर गई है। अब तक लगभग 75 देशों से 600 के लगभग आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीयू में विभिन्न कोर्स में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है। ऐसे में आवेदनों की संख्या 800 तक होने का अनुमान है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में यूजी-पीजी, एमफिल,पीएचडी, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अप्रैल में शुरू हुई थी। विभिन्न कोर्स (यूजी-पीजी, एमफिल-पीएचडी) में दाखिले की अंतिम तिथि अलग-अलग है। स्नातक कोर्स (यूजी) में आवेदन की अंतिम दिन 31 मई थी। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इसे बढ़ाकर 15 जून किया गया था। डीयू में विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए पांच फीसदी कोटा होता है।
डीयू में फॉरेन स्टूडेंट (डिप्टी डीन) प्रो. अमरजीव लोचन ने बताया कि कोरोना संक्रमण का सीधा असर आवेदन की संख्या पर पड़ा है। ऐसा नहीं है कि केवल डीयू में ही यह संख्या घटी है। बल्कि अन्य राज्यों में विदेशों से पढ़ने आने वाले छात्रों की संख्या पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर इतनी घातक नहीं थी, लेकिन दूसरी लहर में कई देशों में मौतें अधिक हुई हैं। इस कारण से विदेश से आवेदन कम आए हैं। बीते साल कोरोना महामारी के बावजूद विदेशों से 1700 लगभग आवेदन प्राप्त हुए थे। लेकिन इस साल अब तक महज 600 ही आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने संभावना जताई कि 15 जून तक यह संख्या 800 तक पहुंच जाएगी। आवेदन करने वालों की संख्या भले ही घटी है, लेकिन देशों की संख्या बीते साल के बराबर है।
विज्ञापन
डीयू में 75 देशों से आवेदन आते हैं
हर साल यहां नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, कनाडा, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन, तिब्बत, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, कोरिया, नाइजीरिया, सूडान, ईराक, इथोपिया, अफ्रीका, श्रीलंका जैसे देशों समेत अन्य देशों के छात्र दाखिला लेते हैं। उन्होंने बताया कि रसिया से इस बार अब तक चार आवेदन आए हैं। जबकि यूके से बीते साल 22 आवेदन आए थे जबकि इस साल अब तक 40 आवेदन आए हैं। अब यह देखना होगा कि प्राप्त आवेदन में से कितने छात्रों का दाखिला हो सकेगा या कितने दाखिला लेंगे।