फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona cases increased, 419 infected

कोरोना के केस बढ़े, 419 संक्रमित मिले

Sun, 14 Mar 2021 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Corona cases increased, 419 infected
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन संक्रमण के 400 से ज्यादा मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 419 मरीजों की पुष्टि की है। 3 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। 302 मरीज स्वस्थ भी हुए। कुल संक्रमितों की संख्या 6,43,289 हो गई है। इनमें से 6,30,143 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना से अब तक कुल 10,939 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2207 हो गई हैं। इनमें से 582 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 128 मरीज आईसीयू में है और 65 वेंटिलेटर पर। 1204 रोगी होम आइसोलेशन में हैं। कोविड-19 केंद्रों में सिर्फ 2 मरीज भर्ती है।
विज्ञापन

बीते 20 दिनों से सक्रिय मरीज बढ़ रहे है। दिल्ली में अब तक एक करोड़ 32 लाख 27 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 74,326 जांच की गई। इनमें 47,120 आरटी-पीसीआर और 27, 206 एंटीजन जांच रही। कंटेनमेंट जोन की संख्या 518 हो गई है। कोरोना से कुल संक्रमण दर 4.86 फीसदी और मृत्युदर 1.70 % है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed