{"_id":"61d60407ca87cb1dc76207a2","slug":"corona-ashram-news-noi6253569151","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 हजार किशोरों को मिला सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 हजार किशोरों को मिला सुरक्षा कवच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी में किशोर टीकाकरण रोजाना बढ़ रहा है। सोमवार तीन जनवरी से शुरू इस टीकाकरण के तहत अब तक दिल्ली के 90 हजार से अधिक किशोर वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। बुधवार को 36 हजार से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लगाई गई, जो सोमवार और मंगलवार की तुलना में सबसे अधिक संख्या है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार रात तक दिल्ली में 36410 किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई, जिनमें 15 से 17 वर्ष के किशोर शामिल हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सबसे अधिक 6848 किशोरों का टीकाकरण हुआ। जबकि मध्य दिल्ली में 2516, पूर्वी में 2594, नई दिल्ली में 2381, उत्तरी दिल्ली में 1298, उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 3543, शाहदरा में 3542, दक्षिणी दिल्ली में 2959, दक्षिण पूर्वी में 3211, दक्षिण पश्चिम में 4977 और पश्चिम दिल्ली में 2432 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।
अब तक दिल्ली में 90646 किशोर वैक्सीन की पहली खुराक हासिल कर चुके हैं। इन्हें कोवाक्सिन की खुराक दी जा रही है जिसकी 28 दिन के अंतराल में दूसरी खुराक लेना भी जरूरी है। राजधानी में 15 से 17 वर्ष के बीच कुल आबादी करीब 10.84 लाख है। विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में किशोर टीकाकरण और तेज हो सकता है।