फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona Alert 923 cases of corona in the capital of the country the highest number of cases of Omicron are also here

Corona Alert: दिल्ली में एक ही दिन में दोगुना हुआ कोरोना, 923 लोग मिले संक्रमित

Wed, 29 Dec 2021 08:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 29 Dec 2021 08:07 PM IST
सार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले भी पूरे देश में दिल्ली में ही हैं। दिल्ली में ओमिक्रॉन के 238 मामले मिल चुके हैं, जिनमें से 57 स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
Corona Alert 923 cases of corona in the capital of the country the highest number of cases of Omicron are also here
एलएनजेपी अस्पताल - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुना से अधिक हुए हैं। बुधवार को एक दिन में 923 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि मंगलवार को एक दिन में 496 लोग संक्रमित मिले। इनके अलावा ओमिक्रॉन मरीजों को लेकर भी देश में महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक मामले दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। अब तक दिल्ली में 238 लोगों में ओमिक्रॉन की पहचान हुई है। इनमें 57 मरीजों को छुट्टी मिली है। पिछले एक दिन में 73 नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 71, 696 सैंपल की जांच हुई है जिनमें 1.29 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 344 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। इसी के साथ ही ग्रेप के दूसरे चरण की ओर भी दिल्ली बढ़ गई है। इसके अनुसार लगातार दो दिन तक एक फीसदी से अधिक संक्रमण दर रहने पर प्रतिबंध बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन

इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,45,102 हुई है, जिनमें से 14,17,804 ठीक हुए और 25,107 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले दो हजार पार हुए हैं। कुल सक्रिय मामले 2,191 में से 1,068 घरों में आइसोलेशन में हैं, वहीं 262 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। पिछले एक दिन में अलग अलग अस्पतालों में भर्ती 18 मरीजों को छुट्टी मिली है।

विभाग के अनुसार राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 502 हुई है। इनके अलावा पिछले एक दिन में 1.53 लाख लोगों ने वैक्सीन ली है। अब तक 1.08 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।

55 कोरोना मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक अस्पतालों में कोरोना के 200 मरीजों को भर्ती कराया है। इनमें दिल्ली के निवासी 102 हैं। जबकि 98 मरीज बाहरी राज्यों से हैं। 55 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इन सभी मरीजों में कोरोना के मोडरेट लक्षण देखने को मिल रहे हैं। वहीं 145 मरीजों को सामान्य कोविड वार्ड में रखा गया है। बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 115 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जेएनयू में भी नाइट कर्फ्यू
जेएनयू प्रशासन ने भी कैंपस में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed