फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona : 2137 infected in a single day in Delhi, 71 dead

दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 2137 संक्रमित, 71 की मौत

Sat, 13 Jun 2020 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona : 2137 infected in a single day in Delhi, 71 dead
Corona : 2137 infected in a single day in Delhi, 71 dead
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना का संक्रमण रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के बाद देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में ही आए। बीते 24 घंटों में यहां 2,137 नए पॉजिटिव केस आए और 71 लोगों की मौत हो गई। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक दिन में दो हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हों। राहत की बात यह रही की विभिन्न अस्पतालों से 677 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 36,824 हो गई है, जबकि,1214 मरीजों की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन में शुक्रवार को 129 मौतें दर्ज की गईं। इनमें से 71 मौतें पिछले 24 घंटे में हुई हैं जबिक 58 10 जून तक हुई थी, लेकिन अस्पतालों ने जानकारी अब उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

श्रम मंत्रालय के 25 और कर्मचारी संक्रमित
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के लगभग 25 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही मंत्रालय में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 36 हो गई है। इससे पहले 11 कर्मचारी संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

डीयू में 9 विदेशी छात्राएं भी पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण अब दिल्ली विश्वविद्यालय में भी तेजी से पैर पसार रहा है। डीयू के अंतरराष्ट्रीय छात्रावास की 9 छात्राओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को एम्स झज्जर शिफ्ट कर दिया गया है। इनमें किसी में भी कोई लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed