{"_id":"60cb59dc8ebc3e2ee55f1d69","slug":"controversy-over-a-little-water-falling-stabbed-six-times-with-a-knife-ashram-news-noi588049253","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सा पानी गिरने पर विवाद, चाकू से छह बार किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सा पानी गिरने पर विवाद, चाकू से छह बार किया वार
विज्ञापन
नई दिल्ली। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) इलाके में एक कोठी में ड्राइवर की नौकरी करने वाले युवक ने नौकरानी के पति पर चाकू से हमला कर दिया। विवाद पानी गिरने पर शुरू हुआ। घायल जय सरकार उर्फ चंचल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामला दर्जकर एनएफसी थानाध्यक्ष सुमन कुमार की टीम ने आरोपी वासू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार, ए/28 एनएफसी में जय सरकार की पत्नी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। पेशे से टेलर जय सरकार पत्नी के साथ कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। इस घर में वासू कुमार ड्राइवर की नौकरी करता है। जय सरकार बृहस्पतिवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल धो रहा था। इस दौरान वासू पर पानी गिर गया। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस कहासुनी में जय ने मोटरसाइकिल की चाबी से वासू पर हमला कर दिया। चाबी से वासू के शरीर पर खरोंच आ गई थीं।
इस बात पर गुस्साया वासू रसोई से चाकू ले आया और जय पर चाकू से छह से ज्यादा वार किए। इसके बाद फरार हो गया। एनएफसी थाना पुलिस ने वासू को वारदात के कुछ समय बाद इलाके से पकड़ लिया। आरोपी मूलरूप से त्रिपुरा का रहने वाला है और परिवार के साथ संगम विहार में रहता है।