फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Construction started near Tughlakabad Air Force Station on Silver Line of Metro Phase-4

Delhi Metro: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, फेज-4 की सिल्वर लाइन पर तुगलकाबाद वायु सेना स्टेशन के पास निर्माण शुरू

Thu, 09 Jun 2022 06:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 09 Jun 2022 06:57 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार की मौजूदगी में मेट्रो फेज-4 के तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर बुधवार को वायु सेना स्टेशन (तुगलकाबाद) के पास डायफ्राम वॉल (डी वॉल) का निर्माण शुरू किया गया।

विज्ञापन
Construction started near Tughlakabad Air Force Station on Silver Line of Metro Phase-4
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

मेट्रो फेज-4 के तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर बुधवार को वायु सेना स्टेशन (तुगलकाबाद) के पास डायफ्राम वॉल (डी वॉल) का निर्माण शुरू किया गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार की मौजूदगी में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

विज्ञापन


एतिहासिक विरासत स्मारकों के संरक्षण के लिहाज से सिल्वर लाइन के संरेखण (एलाइनमेंट) में बदलाव के बाद डी वॉल के तैयार होने के बाद कॉरिडोर पर चल रहे निर्माण कार्य में और तेजी की उम्मीद की जा रही है। डी वॉल के निर्माण के मौके पर आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन


फेज-4 की निर्माणाधीन लाइन एयरोसिटी-तुगलकाबाद पर स्मारकों के संरक्षण के लिए दिल्ली मेट्रो ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से आपत्ति किए जाने के बाद इसके संरेखण (एलाइनमेंट) में बदलाव किया गया। अब स्मारकों से कॉरिडोर की दूरी थोड़ी अधिक हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगम विहार-तिगड़ी (एलिवेटेड) और मां आनंदमयी मार्ग स्टेशन (भूमिगत स्टेशन) के बीच की दूरी 3,721 मीटर है। इस कॉरिडोर के आसपास तुगलकाबाद किला, गयासुद्दीन मकबरा, आदिलाबाद किला और नाई-का-कोट जैसे चार प्रमुख स्मारक हैं। बदलाव के साथ शुरू हुए इस निर्माण से सिल्वर लाइन पर निर्माण की रफ्तार और तेजी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed