फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Constitution course will in school

स्कूलों में होगी संविधान की पढ़ाई

Tue, 13 Aug 2019 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Constitution course will in school
नई दिल्ली। सरकारी स्कूलों में अब संविधान की कक्षाएं लगेंगी। विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसका प्रैक्टिकल भी कराया जाएगा। संविधान लागू हुए 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली सरकार 70 साल संविधान के नाम से अभियान शुरू करेगी। तीन माह चलने वाले अभियान के तहत स्कूलों में अगस्त में स्वतंत्रता, अक्तूबर में समानता और सितंबर में बंधुत्व का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में अन्य गतिविधियां भी होंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 14 अगस्त को त्यागराज स्टेडियम में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत प्रिंसिपल व मेंटर शिक्षकों को इसके संबंध में जानकारी दी जाएगी। वे स्कूलों में इससे संबंधित गतिविधियां कराएंगे। इस कार्यक्रम का लिंक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर होगा। शिक्षक इसे अपने टैब पर देख सकेंगे। उसके मुताबिक वे कक्षाओं में गतिविधियां कराएंगे। शिक्षा विभाग की कोशिश होगी कि संविधान की प्रस्तावना में शामिल मूल्यों की जानकारी इस तरह बच्चों को दी जाए कि वह उनके मस्तिष्क में बस जाए। विभाग का मानना है कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को भी संविधान का महत्व पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed