{"_id":"5f947bf38ebc3e750249393d","slug":"constable-nabs-gangster-tried-to-shoot-him-ashram-news-noi544508091","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने सिपाही पर गोली चलाने का किया प्रयास, सिपाही ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश ने सिपाही पर गोली चलाने का किया प्रयास, सिपाही ने दबोचा
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सिपाही पर एक बदमाश ने अलीपुर इलाके में गोली चलाने का प्रयास किया। वह गोली चला पाता इससे पहले सिपाही ने छलांग लगाकर उसे दबोच लिया। उस से एक पिस्टल और तीन कारतूस मिले हैं। करीब एक माह पहले अलीपुर इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद बदमाश फरार हो गया था। पकड़े गए बदमाश पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक बदमाश की पहचान अलीपुर निवासी दीपक उर्फ मोनू के रूप में हुई है। शुक्रवार को सिपाही अमित को सूचना मिली कि अलीपुर थाने के एक मामले में वांछित बदमाश दीपक अपनी मां से मिलने आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने अलीपुर नरेला रोड पर घेराबंदी कर दी।
शाम करीब चार बजे दीपक बाइक से वहां पहुंचा। उसकी पहचान करने के बाद पुलिस टीम ने अपनी गाड़ी उसकी बाइक के आगे लगा दी। पुलिस की मौजूदगी का एहसास होते ही दीपक ने बाइक सड़क पर गिरा दी और उसे पकड़ने आ रहे सिपाही अमित पर गोली चलाने का प्रयास किया। इससे पहले ही अमित ने उसे काबू कर लिया।