फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress praised the Lieutenant Governor for cleaning the Yamuna

Delhi News: यमुना सफाई के लिए कांग्रेस ने की उपराज्यपाल की सराहना

Mon, 01 May 2023 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Congress praised the Lieutenant Governor for cleaning the Yamuna
यमुना सफाई के लिए कांग्रेस ने की उपराज्यपाल की सराहना
विज्ञापन

-कहा- स्वच्छता के लिए सफाई अभियान के साथ एसटीपी का निर्माण अधिक जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए यमुना नदी की सफाई के लिए एलजी की पहल की सराहना की है। 12 फरवरी से इस दिशा में पहल के बाद सफाई अभियान के तहत यमुना से करीब 1200 मीट्रिक टन कचरा निकाला गया। एलजी ने सिगनेचर ब्रिज से आईटीओ तक 11 किलोमीटर के दायरे में सफाई की समीक्षा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि यमुना से गंदगी निकालकर स्वच्छ पानी के लिए उसमें गिरने वाले सीवर के उपचार के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण जरूरी है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल ने 2015 में सत्ता में आते ही 5 महीनों में यमुना को साफ करने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि यमुना का पानी स्वच्छ बनाकर उसमें डुबकी लगाकर दिखाउंगा। लेकिन पिछले 8 वर्षों में एसटीपी क्षमता बढ़ाने की दिशा में कोई काम नही किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने यमुना सफाई पर 6800 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, मगर यमुना में गंदगी कम नहीं हुई। सीवर का पानी, फैक्ट्रियों के केमिकल वाला मलबा व अन्य गंदगी को यमुना में गिरने से रोकने के लिए सरकार ने कोई योजना नही बनाई। यमुना में अमोनिया की मात्रा में बढ़ोतरी से पानी जहरीला हो चुका है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने ओखला में 110 एकड़ में एसटीपी का निर्माण 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था। इससे पहले मई 2021 में इसे पूरा करने का दावा किया, लेकिन यमुना में बहने वाले सीवेज की मात्रा 564 एमएलडी प्रतिदिन क्षमता से उपचार करने का काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed