Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress is the BJP's true 'B-team': Sanjay Singh

कांग्रेस ही भाजपा की असली बी-टीम : संजय सिंह

Thu, 05 Nov 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Congress is the BJP's true 'B-team': Sanjay Singh
कांग्रेस को अपनी कमियों का मूल्यांकन करने की नसीहत दी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पार्टी को भाजपा की बी-टीम बताए जाने वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ही भाजपा की असली बी-टीम है, जिसने कई राज्यों में अपने विधायकों के दल-बदल के जरिये भाजपा की सरकारें बनवाईं। उन्होंने कांग्रेस को अपनी कमियों का मूल्यांकन करने की नसीहत भी दी।


प्रेसवार्ता में बृहस्पतिवार को संजय सिंह ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों ने भाजपा में शामिल होकर उसकी सरकार बनवाने में भूमिका निभाई। उन्होंने दावा किया कि 2016 में अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के विधायक भाजपा में चले गए। इसी साल उत्तराखंड में नौ विधायक टूटे। 2017 में गोवा में 13,2019 में कर्नाटक में 13 और वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश में 22 कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हुए। वर्ष 2022 में भी गोवा में आठ विधायक भाजपा में चले गए। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात समेत कई राज्यों में कांग्रेस दशकों से चुनाव हार रही है। गुजरात में 31 साल, उत्तर प्रदेश में 37 साल और बिहार में 36 साल से पार्टी सत्ता से बाहर है। उस समय आम आदमी पार्टी का अस्तित्व भी नहीं था। ऐसे में कांग्रेस को अपनी हार के लिए दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed