फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   congress demands systematic relief for needy people in unlock

अनलॉक-3 में योजनाबद्ध तरीके से गरीबों को दे राहत सरकार : कांग्रेस

Sun, 13 Jun 2021 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
congress demands systematic relief for needy people in unlock
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने अनलॉक-3 में दिल्ली सरकार से गंभीरता पूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत देने की अपील की है। साप्ताहिक बाजार, सैलून, जिम, पार्क खोलने के लिए भी छूट देने की मांग की है। यह भी कहा है कि दिल्ली सरकार आर्थिक मार झेल रहे सभी परिवारों को न्याय योजना के तहत 10 हजार रुपये की मदद करें।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की वजह से ही दिल्ली में संक्रमण पर नियंत्रण लग सका है। अनलॉक-2 में भी दिल्ली के गरीब, मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को राहत नहीं दी गई, जबकि लॉकडाउन के कारण इन वर्गों के लोगों की आजीविका पर अत्यधिक प्रभाव पड़ा है। अनलॉक-3 में इस तबके को राहत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बाजार, सैलून, जिम, रेस्टोरेंट, होटल को छूट दी जानी चाहिए क्योंकि इन क्षेत्रों पर गरीब, निम्न आय और मध्यम वर्ग के लोगों की आजीविका पूर्णत: निर्भर है। दिल्ली में हजारों लोग पिछले वर्ष से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं जिससे इनके परिवार भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता परवेज आलम और अनुज अत्रेय ने तीसरे अनलॉक के जरिये दिल्ली के लोगों को राहत देने के लिए मांग करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शादियां आयोजित करने की भी इजाजत दी जाए। मास्क नहीं लगाने पर 2000 के जुर्माने को खत्म किया जाना चाहिए। दिल्ली सरकार मास्क पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाए और लोगों को जनकल्याण कार्यक्रम के तहत निशुल्क मास्क मुहैया कराए।

प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए कि शराब की नीति को लागू करने में केंद्र व राज्य सरकारों की क्या मिलीभगत रही, मुख्यमंत्री जवाब दें। जोर शोर से घर-घर राशन पहुंचाने की घोषणा के बाद इस योजना को रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि आखिर दिल्ली सरकार दिल्ली के गरीब लोगों के किसी भी योजना को पूरा क्यों नही करती?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed