फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress candidates announcement of names in uttarakhand postpone final screening will be held after priyanka january 9 rally

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के उम्मीदवारों पर प्रियंका की नौ जनवरी को रैली के बाद होगा अंतिम फैसला, थीम सॉन्ग जारी

Tue, 04 Jan 2022 02:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Jan 2022 02:03 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार राज्य की कुछ सीटों पर पार्टी नए उम्मीदवारों को आजमाना चाहती है। दूसरी ओर पुराने चेहरे अपना दावा छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। सोमवार को दो राउंड की बैठक के बाद ये सहमति बनी है कि सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिया जाए। 

विज्ञापन
congress candidates announcement of names in uttarakhand postpone final screening will be held after priyanka january 9 rally
प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की घोषणा एक सप्ताह और टल गई है। अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की श्रीनगर और अल्मोड़ा रैली के बाद ही स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप देंगे, जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उस पर मुहर लगेगी।

विज्ञापन


सोमवार को उत्तराखंड के सभी नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा रहा। कांग्रेस के वॉर रूम में दोपहर के बाद स्क्रीनिंग कमेटी से जुड़े सभी नेता जुटे और विवाद वाले विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों पर माथापच्ची की। चूंकि 9 जनवरी को प्रियंका का राज्य का दौरा प्रस्तावित है और गढ़वाल के श्रीनगर एवं कुमाऊं के अल्मोड़ा में उनकी रैलियां होनी है, लिहाजा नेताओं ने फिलहाल स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक इसके बाद ही करने का फैसला लिया है। राज्य से जुड़े सभी नेता, प्रभारी और तीनों सह प्रभारी भी रैली की तैयारियों के लिए अगले सप्ताह उत्तराखंड में रहेंगे।
विज्ञापन


वर्तमान विधायकों के टिकट पर सहमति
सूत्रों के अनुसार राज्य की कुछ सीटों पर पार्टी नए उम्मीदवारों को आजमाना चाहती है। दूसरी ओर पुराने चेहरे अपना दावा छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। सोमवार को दो राउंड की बैठक के बाद ये सहमति बनी है कि सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिया जाए। इसमें दूसरे दलों से आए विधायक भी शामिल हैं। इसके अलावा पिछले विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से हारने वाले उम्मीदवारों को टिकट देने पर भी आमराय है। उम्मीदवारों के पैनल में इनके नाम अकेले भेजे जा सकते हैं। जिन सीटों पर घमासान है उनमें तीन-तीन नामों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के लिए जारी किया थीम सॉन्ग
कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए थीम सॉन्ग जारी किया है। पार्टी इस गीत के जरिये राज्य से जुड़े सवालों पर भाजपा को घेरेगी। पार्टी का कहना है कि भाजपा को राज्य के लोगों को बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने तीन मुख्यमंत्री बदलकर लोगों का काम क्यों बिगाड़ा है। कांग्रेस ने तीन मुख्यमंत्रियों को लेकर ही ‘तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा’ गीत तैयार किया है। 

कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश के नेताओं हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल और प्रभारी देवेंद्र यादव के अलावा तीनों केंद्रीय सचिव की मौजूदगी में थीम सॉन्ग लांच किया गया। प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि 2022 का चुनाव परिवर्तन का आह्वान करता है। ये चुनाव सत्ता में लौटने का नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा, डबल इंजन की सरकार में तीन बार मुख्यमंत्री बदलकर भाजपा ने खुद स्वीकार किया है कि डबल इंजन का मॉडल फेल रहा। 


रावत ने हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान हुए कोरोना टेस्टिंग घोटाले पर कहा कि हमारा राज्य अमृत देता है, लेकिन भाजपा ने जहर दिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी ने छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट कर दिया। रावत ने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा कि राज्य की जनता ही सीएम का चेहरा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed