फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   community diwali at cannaught place for 26th

कनॉट प्लेस पर कम्यूनिटी दिवाली का आगाज 26 से

Tue, 22 Oct 2019 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
community diwali at cannaught place for 26th
नई दिल्ली। विदेशों की तर्ज पर नए साल और होली, दिवाली जैसे अन्य बड़े कार्यक्रमों को एक जगह पर मनाने की परंपरा अब दिल्ली में भी शुरू होने जा रही है। दिल्ली सरकार इस साल पहली बार कम्यूनिटी दिवाली मनाने जा रही ह्रै। पहली कम्यूनिटी दिवाली उत्सव की शुरुआत कनॉट प्लेस में 26 अक्टूबर से होगी। जो चार दिनों तक चलेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने बताया कि दिल्ली में दिवाली पर प्रदूषण को कंट्रोल में रखने के लिए दिल्ली सरकार ने लोगों को एक साथ त्यौहार मनाने और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का फैसला लिया है। 26 अक्तूबर को उपराज्यपाल अनिल बैजल इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

हर घंटे होगा कनॉट प्लेस पर लेजर शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर साल दिवाली पर दिल्ली का प्रदूषण बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए इस बार दिल्ली सरकार चार दिवसीय दिवाली उत्सव मनाने जा रही है। 26 अक्तूबर शाम 6 बजे उपराज्यपाल अनिल बैजल इसका उद्घाटन करेंगे। चार दिनों के लिए पूरे कनॉट प्लेस को सजाया जाएगा। रात दस बजे तक चलने वाले आयोजन में हर घंटे पर लेजर शो होगा। वहीं, दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा फूड कोर्ट आदि दूसरी सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन

कोई टिकट नही ंलगेगा
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इसमें शामिल होने के लिए किसी तरह के पास या टिकट की जरूरत नहीं होगी। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। दिल्ली के लोग शाम 6-10 बजे के बीच अपनी सहूलियत के हिस्से से यहां आकर दिवाली का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed