फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kashmir Cold Wave Intensifies; More likely to receive snowfall, says IMD

कश्मीर में शीत लहर तेज, तापमान में भी गिरावट, आज बारिश और बर्फबारी के आसार 

Wed, 03 Feb 2021 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Feb 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kashmir Cold Wave Intensifies; More likely to receive snowfall, says IMD
demo pic... - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर संभाग में मंगलवार को बादल छाए रहने से शीतलहर ने जोर पकड़ लिया है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री तक गिर गया। जम्मू संभाग में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन


श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे कई जिलों में दिन का तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर गया। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में रात के तापमान में भी गिरावट जारी है। डल झील सहित कई जलस्थल जमे हुए हैं। 
विज्ञापन


बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए संभावित इलाकों में पूर्व में आपात तैयारियां की गई हैं। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को हल्के बादल छा गए। मौसम के लगातार साफ रहने से दिन के तापमान में सामान्य से कुछ उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री चढ़कर 22.2 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 17.8, बटोत में 16.9, कटड़ा में 22.2 और भद्रवाह में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


लेह और कारगिल में हड्डियां जमा देने वाली ठंड जारी है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्थलों और पाइपों में पानी के जम जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। कई इलाकों में टैंकरों से सप्लाई की जा रही है। 

स्थान            न्यूनतम तापमान 
कारगिल    -17.0
लेह    -12.0
पहलगाम    -9.3
गुलमर्ग    -7.0
श्रीनगर    -4.6
भद्रवाह    0.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed