{"_id":"624a699dd8790858f24eed60","slug":"cng-price-hiked-in-delhi-cng-rates-increased-after-petrol-diesel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CNG Price In Delhi: दिल्ली में फिर से 2.50 रुपये महंगी हुई सीएनजी, 12 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CNG Price In Delhi: दिल्ली में फिर से 2.50 रुपये महंगी हुई सीएनजी, 12 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम
Mon, 04 Apr 2022 09:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:26 AM IST
सार
दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत आज क्रमश: 103.81 रुपए प्रति लीटर और 95.07 रुपए प्रति लीटर (40 पैसे की वृद्धि) है। वहीं, सोमवार सुबह सीएनजी की कीमतों में 2.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से आम आदमी को महंगाई का झटका है। 12 घंटे में दूसरी बार पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी भी महंगी हो गई है। सोमवार सुबह को दिल्ली में सीएनजी 2.50 रुपये महंगी हो गई।
दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत आज क्रमश: 103.81 रुपए प्रति लीटर और 95.07 रुपए प्रति लीटर (40 पैसे की वृद्धि) है। वहीं, सोमवार सुबह सीएनजी की कीमतों में 2.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।
अब राजधानी दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 64.11 रुपये है। नई कीमतें आज ही लागू हो गई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को देर रात सीएनजी पर 80 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई थी।
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में 66.68 रुपये में एक किलो सीएनजी मिल रही है। इसके अलावा गुरुग्राम में एक किलो सीएनजी के लिए 72.45 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
दिल्ली में एक कैब ड्राइवर का कहना है कि सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए हम यात्रियों के लिए कैब का एयर कंडीशनर चालू करने के पक्ष में नहीं हैं। बढ़ी हुई कीमत ने हमारे बजट को प्रभावित किया है।

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
वहीं, देश में आम लोगों को लगातार महंगाई का झटका लग रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 103.81 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की दरें बढ़कर 95.07 रुपये हो गई हैं।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत अब 113.45 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की दरें 98.22 रुपये प्रति लीटर से रुपये हो गई हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 118.83 रुपये और डीजल 103.07 रुपये लीटर हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल कीमत 109.34 है तो डीजल की कीमत 99.42 है।
सरकार के राजनीतिक विरोधियों का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तेल डीलरों का कहना है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी।