फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM Kejriwal urges Delhi people to get vaccinated with precaution dose

Corona in Delhi: दिल्ली में नियंत्रण में है कोरोना की स्थिति, केजरीवाल बोले- वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज जरूर लें

Sun, 17 Jul 2022 01:46 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 17 Jul 2022 01:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में कोरोना के हालात नियंत्रण में हैं। मैं सभी योग्य लोगों से आग्रह करता हूं कि वे दिल्ली में नि:शुल्क दी जाने वाली वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज भी लें।

विज्ञापन
CM Kejriwal urges Delhi people to get vaccinated with precaution dose
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्लीवासियों को ढांढस बंधाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के हालात नियंत्रण में हैं। मैं सभी योग्य लोगों से आग्रह करता हूं कि वे दिल्ली में नि:शुल्क दी जाने वाली वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज भी लें। ये डोज मोहल्ला क्लीनिक पर भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में फिलहाल केवल 10 प्रतिशत लोगों ने ही प्रिकॉशन डोज लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 12 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के अभिभावकों से भी कहा है कि अपने बच्चों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली सरकार स्कूलों में भी कैंप लगवाने वाली है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में अब तक 3.53 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। लेकिन इनमें से महज 18.5 लाख लोगों ने ही प्रिकॉशन डोज लगवाई है। कुल 1.81 करोड़ लोगों को पहली डोज लगी है। 1.53 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवाई है।


केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में प्रतिदिन एक लाख डोज लगाने की क्षमता है। इसके साथ ही उन्होंने सेकंड डोज न लगवाने वालों से जल्द से जल्द इसे पूरा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed